लाइव न्यूज़ :

बिहार में चोरी के एक आरोपी ने कोर्ट में खोल दी पुलिस की थर्ड डिग्री टॉर्चर की पोल, कहा-उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला गया

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2024 15:57 IST

आरोपी ने कोर्ट के समक्ष कहा कि पुलिस ने अपराध स्वीकार कराने के लिए उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसके साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया है।

Open in App

पटना: बिहार पुलिस की थर्ड डिग्री टॉर्चर की पोल चोरी के एक आरोपी ने भागलपुर के कोर्ट में सुनवाई के दौरान खोल दी। आरोपी ने कोर्ट रूम में रो-रोकर अपनी आपबीती बताते हुए पुलिस की करतूत का खुलासा कर दिया। आरोपी ने कोर्ट के समक्ष कहा कि पुलिस ने अपराध स्वीकार कराने के लिए उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसके साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं। 

दरअसल, यह पूरा मामला अकबरनगर थाना क्षेत्र का है। बीते 8 दिसंबर को मोबाइल छिनतई और उस मोबाइल फोन में यूपीआई के जरिए एक लाख रुपए का गलत ट्रांजेक्शन की शिकायत पुलिस के सामने आई थी। पुलिस ने अकबरनगर थाने में मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। 

इस मामले में पुलिस ने रोशन झा और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया था। आरोपी रोशन झा की मानें तो थाने में पुलिस ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और ऐसी थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया कि उसे अपना गुनाह कबूल करना पड़ा। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी रोशन ने जब जज के सामने अपनी आपबीती सुनाई तो जज के साथ साथ कोर्ट रूम में मौजूद लोग हैरान रह गए। 

एसीजेएम 1 की कोर्ट ने आरोपी की दुख भरी दास्तान ध्यान से सुना और मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दे दिया। मामला सामने आने के बाद सिटी एसपी डॉ. के रामदास ने मामले की जांच कराने की बात कहते हुए कहा कि जो भी आरोप पुलिसकर्मियों पर लगे हैं, वह बेहद गंभीर हैं। जो भी पुलिसकर्मी मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा।

टॅग्स :Bihar Policeकोर्टcourt
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?