लाइव न्यूज़ :

A Raja Vs ED: पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और द्रमुक सांसद राजा पर शिकंजा, 55 करोड़ रुपये मूल्य की 15 अचल “बेनामी” संपत्तियों को कब्जे में लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2023 16:49 IST

A Raja Vs ED: पीएमएलए के तहत उनकी बेनामी कंपनी कोवई शेल्टर्स प्रमोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर अर्जित 15 अचल संपत्तियों को कब्जे में लिया है। ऐसा माननीय निर्णायक प्राधिकारी द्वारा अनंतिम कुर्की आदेश की पुष्टि के बाद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 55 करोड़ रुपये मूल्य की 15 अचल “बेनामी” संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया है।45 एकड़ भूमि की संपत्ति, पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय एजेंसी द्वारा कुर्क की गई थी।ए राजा (59) वर्तमान में नीलगिरी लोकसभा सीट से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद हैं। 

A Raja Vs ED: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और द्रमुक सांसद ए. राजा के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत कथित तौर पर उनसे संबंधित लगभग 55 करोड़ रुपये मूल्य की 15 अचल “बेनामी” संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

एक बयान में ईडी ने कहा कि उसने “ए. राजा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में पीएमएलए के तहत उनकी बेनामी कंपनी कोवई शेल्टर्स प्रमोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर अर्जित 15 अचल संपत्तियों को कब्जे में लिया है। ऐसा माननीय निर्णायक प्राधिकारी द्वारा अनंतिम कुर्की आदेश की पुष्टि के बाद किया गया।”

कोयंबटूर (तमिलनाडु) में लगभग 45 एकड़ भूमि की संपत्ति, पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय एजेंसी द्वारा कुर्क की गई थी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के निर्णायक प्राधिकरण ने एक जून को इस आदेश को मंजूरी दे दी थी। बेनामी संपत्तियां ऐसी संपत्तियां हैं, जिनमें वास्तविक लाभार्थी वह नहीं होता है, जिसके नाम पर संपत्ति खरीदी गई है। राजा (59) वर्तमान में नीलगिरी लोकसभा सीट से द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीडीएमकेए राजा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए