लाइव न्यूज़ :

यूपी के सीतापुर में भीड़ ने मुस्लिम दंपति की पीट-पीटकर हत्या की, मृतक का बेटे पर था हिंदू लड़की को भागने का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 20, 2023 14:23 IST

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हिंसक भीड़ ने एक मुस्लिम दंपती की पीट-पीटकर हत्या की।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के सीतापुर में हिंसक भीड़ ने एक मुस्लिम दंपती की पीट-पीटकर हत्या कीमृतक का बेटे पर आरोप था कि वह पड़ोस में रहने वाली एक हिंदू लड़की को भगा ले गया था इसी बात से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के माता-पिता पर हमला करके उनकी हत्या कर दी

सीतापुर:उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हिंसक भीड़ ने एक मुस्लिम दंपती की पीट-पीटकर इस कारण से हत्या कर दी क्योंकि मृतक के बेटा पर आरोप था कि वह पड़ोस में रहने वाली एक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर फरार हो गया था और बाद में उसके साथ निकाह कर लिया था।

जानकारी के अनुसार युवक द्वारा युवती को लेकर फरार होने की घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में भारी आक्रोश था और उसी के कारण हिंसक भीड़ ने बीते शुक्रवार को लोहे की छड़ों और लाठियों से पीट-पीट आरोपी के मां-बाप को मार डाला है। समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार पुलिस ने मुस्लिम दंपति की हुई बर्बर हत्या के मामले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस हत्याकांड की पड़ताल कर रही पुलिस का कहना है कि यह हत्या कथित तौर पर पीड़ित के बेटे और मामले में गिरफ्तार किये गये एक आरोपी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग का नतीजा है। पुलिस ने बताया कि बीते शुक्रवार को मोहल्ले के पड़ोसियों ने अब्बास और उसकी पत्नी कमरुल निशा की घर से निकालकर जमकर पिटाई की। जिसके कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

इस घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी हमले के बाद मौका-ए-वारदात पर दोनों की लाश छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना के संबंध में सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कुछ साल पहले अब्बास का बेटा शौकत पड़ोसी के घर में रहने वाली एक हिंदू लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में मामला दर्ज करके अब्बास के बेटे को जेल भेज दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि जब अब्बास का बेटा शौकत कुछ दिनों पहले ही मामले में जेल से रिहा हुआ था। उसके बाद से आरोपी का परिवार शौकत और उसके माता-पिता पर हमले की योजना बनाई थी।

एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा, ''ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दंपत्ति के बेटे शौकत और रामपाल की बेटी रूबी के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके बाद शौकत ने कथिततौर पर साल 2020 में रूबी का अपहरण कर लिया था। उस वक्त रूबी नाबालिग थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर शौकत को जेल भेज दिया गया था। उसके बाद शौकत ने जून में रूबी का फिर से अपहरण कर लिया और उससे शादी कर ली थी।''

सीतपुर पुलिस का कहना है कि अब्बास और कमरुल निशा की हुई हत्या के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य फरार चल रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

टॅग्स :सीतापुरउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए