लाइव न्यूज़ :

भाभी के प्रेम में पागल नाबालिग भाई ने कर दी अपने बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2022 16:32 IST

नाबालिग भाई का 25 साल की भाभी के साथ अवैध संबंध था। जिसके कारण 17 साल के गुड्डू ने अपने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग भाई का 25 साल की भाभी के साथ अवैध संबंध थाजिसके कारण 17 साल के गुड्डू ने अपने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थीपुलिस ने आरोपी मृतक के छोटे नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया है

पटना:बिहार के बेतिया में भाई ने ही भाई का कत्ल कर रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहां कालीबाग ओपी पुलिस ने राजेंद्र नगर निवासी भाजपा नेता गुड्डू रौनियार हत्याकांड को सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक के नाबालिग भाई को गिरफ्तार किया है। नाबालिग भाई का 25 साल की भाभी के साथ अवैध संबंध था। जिसके कारण 17 साल के गुड्डू ने अपने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। जिसका खुलासा पुलिस ने किया है। 

पुलिस के अनुसार नाबालिग भाई का भाभी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसका विरोध बड़े भाई के द्वारा किया जा रहा था। ऐसे में बड़े भाई को रास्ते से हटाने के लिए छोटे भाई ने हत्या की साजिश रच दी, जिसमें वह कामयाब भी हो गया। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तब शक मृतक के छोटे भाई पर हुआ। तब पुलिस जांच में शक यकीन में तब्दील हो गया। जिसके बाद मृतक के छोटे नाबालिग भाई को गिरफ्तार किया गया। 

फिलहाल पुलिस आरोपी भाई से पूछताछ कर रही है। ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि गुड्डू के छोटे भाई को जमीदार टोला से गिरफ्तार किया गया है। वह नाबालिग है। ओपी प्रभारी ने बताया कि गुड्डू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई को गलत रास्ते पर जाता देख अक्सर डांटता फटकारता था। इस कारण परिवार में कई बार झगड़ा झंझट भी हो चुका था। इससे नाराज उसका नाबालिग छोटा भाई बड़े भाई को सदा के लिए रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची। 

विगत शुक्रवार को मौका मिलते ही चाकू गोद उसकी हत्या कर दी। गुड्डू रौनियार नजरबाग पार्क का झूला बगैरह की देखभाल का काम करता था। गुड्डू के पिता असर्फी रौनियार की मौत 15 वर्ष पहले और मां शकुंतला देवी की मौत पांच वर्ष पहले हो गई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। करीब एक वर्ष पहले उनकी शादी गुड़िया देवी से हुई थी। उसकी पत्नी करीब सात माह की गर्भवती है। वह बेतिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 43 के भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। 

टॅग्स :हत्याबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम