लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका का गला काटकर शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाला शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 1, 2019 05:20 IST

आरोपी की पहचान तुर्कमान गेट की एलएनजेपी कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद अय्यूब के रूप में हुई है। उसका लता नामक महिला से विवाहेत्तर संबंध था।

Open in App

दिल्ली में शादी से इनकार करने पर कथित रूप से प्रेमिका का गला काटकर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े करने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान तुर्कमान गेट की एलएनजेपी कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद अय्यूब के रूप में हुई है। उसका लता नामक महिला से विवाहेत्तर संबंध था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) प्रमोद कुमार कुशवाह ने कहा कि आरोपी को शुक्रवार दोपहर को तुर्कमान गेट के निकट गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि कपड़ा विक्रेता अय्यूब की 2008 में शादी हुई थी और उसके चार बेटे हैं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि करीब चार साल पहले वह लता के संपर्क में आया और उससे विवाहेत्तर संबंध बना लिए। इसके बाद उसने लता को नौकरी छोड़कर उससे शादी करने को मजबूर किया, जिससे लता ने इनकार कर दिया। बार-बार अपना प्रस्ताव ठुकराए जाने से गुस्से में आकर उसने लता की हत्या करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि 20 अगस्त की शाम अय्यूब लता को बवाना के निकट घुमाने के लिए ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसका गला काट दिया तथा शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का क्षत विक्षत शव अगले दिन बवाना नहर के नजदीक पड़ा मिला। उन्होंने कहा कि अय्यूब के पास से एक स्कूटर बरामद हुआ है।

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?