लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : युवक को 4 गोलियां मारकर बदमाश फरार, इलाके में मचा हड़कंप

By ज्ञानेश चौहान | Updated: May 18, 2019 12:58 IST

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक बदमाशों ने करीब 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाईं। घटना के समय पास में छोटे बच्चे खेल रहे थे और कई लोग भी मौजूद थे।

Open in App

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 में शुक्रवार को कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला शुक्रवार शाम का है। दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव का रहने वाला मनीष अपने दोस्तों के साथ कार में बैठकर कहीं जा रहा था। जब मनीष की कार रोहिणी सेक्टर-11 की तरफ से गुजर रही थी तब कुछ बदमाशों ने कार रोक दी। इसके बाद मनीष को टारगेट करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

खतरा देखते हुए मनीष कार से उतरकर भागने लगा लेकिन बदमाशों ने उसे सड़क पर दौड़ाकर 4 गोलियां मारी। गोलियां मारने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। मनीष के दोस्तों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और मनीष को पास के अस्पताल ले गए। फिलहाल मनीष की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक बदमाशों ने करीब 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाईं। घटना के समय पास में छोटे बच्चे खेल रहे थे और कई लोग भी मौजूद थे। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी और को गोली नहीं लगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

केएन काटजू मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। शूटरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है। पुलिस को अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए