लाइव न्यूज़ :

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा: अदालत ने रहमान के खिलाफ जांच पूरी करने के लिए पुलिस को और समय दिया

By भाषा | Updated: July 25, 2020 20:10 IST

संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़पों के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एक अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के एक मामले की जांच पूरा करने के लिए दिल्ली पुलिस को एक और महीने का समय दिया है।पुलिस ने अदालत को बताया कि एएजेएमआई के अध्यक्ष शिफा-उर-रहमान ने संदिग्ध और अज्ञात स्रोतों से भारी धनराशि एकत्रित की।

नई दिल्ली। राजधानी की एक अदालत ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुए हिंसा के सिलसिले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पूर्व छात्रों के संगठन अध्यक्ष के खिलाफ एक मामले की जांच पूरा करने के लिए दिल्ली पुलिस को एक और महीने का समय दिया है। पुलिस ने अदालत को बताया कि एएजेएमआई के अध्यक्ष शिफा-उर-रहमान ने संदिग्ध और अज्ञात स्रोतों से भारी धनराशि एकत्रित की।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि भारत के बाहर रहने वाले व्यक्तियों से भी धन प्राप्त किया गया।’’ जामिया समन्वय समिति के सदस्य रहमान के खिलाफ हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए मामला दर्ज किया गया था और अप्रैल में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने उसे गिरफ्तार किया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा ने शुक्रवार को विशेष प्रकोष्ठ को 24 अगस्त तक अपनी जांच पूरी करने को कहा है।

पुलिस ने बताया कि शरजील इमाम के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण जांच प्रभावित हुई है। इमाम इस समय गुवाहाटी जेल में बंद है और उसका नाम इस मामले की साजिश रचने में सामने आया था। पुलिस ने बताया कि अभी सह-साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाना है और उनकी पहचान करने के प्रयास किये जा रहे है।

गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़पों के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गये थे।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'