लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: कुंदुली गैंगरेप मामले में कांग्रेस विधायक ने किया इस्तीफे का ऐलान, क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 30, 2018 18:12 IST

14 वर्षीय एक लड़की ने आरोप लगाया था कि 10 अक्टूबर 2017 को वर्दीधारी चार लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया था।

Open in App

कांग्रेस के विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया ने मंगलवार को कहा कि कोरापुट जिले के कुंदुली में सामूहिक बलात्कार के बाद आत्महत्या करने वाली लड़की के साथ हुए कथित अन्याय के विरोध में वह ओडिशा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

14 वर्षीय एक लड़की ने आरोप लगाया था कि 10 अक्टूबर 2017 को वर्दीधारी चार लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया था। हालांकि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इसे बलात्कार मानने से इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में, 22 जनवरी को लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

सागरिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने ओडिशा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया है क्योंकि मुझे लगता है कि उक्त घटना की पीड़िता के साथ न्याय नहीं हुआ और इसलिए मुझे विधायक बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे बेहद दुख हुआ जब उस गरीब लड़की ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय प्रतिनिधि होने के नाते उसे न्याय दिलवाना मेरा नैतिक जिम्मेदारी थी।’’घटना के लिए उन्होंने ओडिशा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा