लाइव न्यूज़ :

बिहार के साइबर अपराधियों का पाकिस्तान कनेक्शन का मामला आया सामने, बंटी-बबली की जोड़ी ने करोड़ों रुपए ठगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2024 18:42 IST

साइबर थाना में दर्ज कांड में साइबर थाना की पुलिस ने पटना कदम कुआं थाना क्षेत्र में छापेमारी कर छठी फेल साइबर अपराधी को उसके महिला सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया था। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपी के पाकिस्तान कनेक्शन सामने आए हैं।

Open in App

पटना: बिहार के साइबर अपराधियों का पाकिस्तान कनेक्शन का मामला सामने आया है। साइबर ठगों का पाकिस्तान और अरब कनेक्शन से पुलिस महकमा सकते में है। इस मामले में पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी है। साइबर थाना में दर्ज कांड में साइबर थाना की पुलिस ने पटना कदम कुआं थाना क्षेत्र में छापेमारी कर छठी फेल साइबर अपराधी को उसके महिला सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया था। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपी के पाकिस्तान कनेक्शन सामने आए हैं। वहीं, महिलाओं को ब्लैकमेल करके उनसे करोड़ों रुपए ऐंठने का भी खुलासा हुआ है। 

कटिहार साइबर सेल एसपी ने बताया कि पाकिस्तान कनेक्शन सामने आये हैं, जिसमें आरोपियों के पाकिस्तान के मुल्तान में बैठे 20 साइबर अपराधियों की मदद से पांच महीने में तकरीबन पांच करोड़ रुपये हवाला और सीडीएम के माध्यम से विभिन्न बैंक के खाता में जमा कराया गया है। इसमें देश के साइबर अपराधी को 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। यहां के लोगों के सारी डिटेल, खाता नंबर समेत अन्य जानकारियां पाकिस्तान में बैठे अपराधियों को भेजता है। 

व्हाट्सएप चैट के माध्यम से देश में बैठे साइबर ठग पाकिस्तान भेजा करता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आई पूर्वी चंपारण ईशा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। जिसकी पहचान 24 वर्षीय नेस्ताक आलम से हुई और वही से इंस्टाग्राम पर सक्रिए नेस्ताक आलम ने दोस्ती कर शॉर्टकट रुपए कमाने का हवाला देकर साइबर ठगी करने के लिए अपने साथ मिलाया। बंटी-बबली की ये जोड़ी साइबर ठगी के जरिए लोगों को चूना लगाने लगे। 

साइबर सेल एसपी ने बताया कि लगातार साइबर ठगी, अश्लील वीडियो के जरिए बना लोगों से रुपए उगाही की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और ईशा और नेस्ताक आलम को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार बंटी-बबली से पूछताछ कर कई अन्य जगहों पर सक्रिय साइबर ठगों की जानकारी इकट्ठा की है। वहीं, इनके पाकिस्तान और अरब कनेक्शन को भी खंगाला जा रहा है।

टॅग्स :Bihar PoliceBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए