लाइव न्यूज़ :

दो नाबालिग लड़कियों के साथ नौ लोगों ने 15 दिनों तक किया गैंगरेप, ऐसे फंसीं हैवानों के चंगुल में

By स्वाति सिंह | Updated: March 21, 2018 11:57 IST

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की पुलिस अधीक्षक निवेदिता शर्मा ने बताया, 'मुख्य आरोपी अभिजीत पाल उर्फ पिंकू(20) का एक पीड़ित लडकी से प्रेम प्रसंग था और वह चार मार्च को उसे शादी करने के बहाने से ले गया। पीडित लड़की की एक दोस्त उसके साथ थी।' 

Open in App

कोरबा, 21 मार्च: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दो किशोर लड़कियों को  कथित रूप से 15 दिनों तक बंधक बनाकर 9 पुरुषों ने उनके साथ बलात्कार किया। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में बिजुरी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने कल 17 और15 वर्षीय लड़कियों को बचाया। 

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़कियां छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित कोरिया जिले के झागराखंड क्षेत्र की रहने वाली है। कोरिया की पुलिस अधीक्षक निवेदिता शर्मा ने बताया, 'मुख्य आरोपी अभिजीत पाल उर्फ पिंकू(20) का एक पीड़ित लडकी से प्रेम प्रसंग था और वह चार मार्च को उसे शादी करने के बहाने से ले गया। पीडित लड़की की एक दोस्त उसके साथ थी।' 

शर्मा ने बताया कि पाल दोनों नाबालिग लड़कियों को खओनगपानी में एक स्थान पर ले गया और उनके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पाल और उसके आठ दोस्तों ने लेद्री और बिजुरी गांवों में इन लड़कियों को कैद कर लिया और उनके साथ कई बार बलात्कार किया।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित लड़कियों के परिवार वालों ने18 मार्च की सुबह एक शिकायत दर्ज कराई थी। एएसपी ने बताया कि एक गोपनीय सूचना पर पुलिस की एक टीम ने कल तड़के बिजुरी रेलवे स्टेशन के निकट एक स्थान पर छापा मारा और लड़कियों को बचा लिया।

शर्मा ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान नौ आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पाल के अलावा आरोपियों की पहचान अशरफ अली(26), मनोज कुमार(28), हेमराज पानिका(20), अविनाश(28), जितेन्द्र कुमार राय(26) और राकेश कुमार(23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है। एएसपी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पोस्को अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ ) 

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचारक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?