लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेलगाम बोलेरो से कुचलने की वजह से 9 बच्चों की मौत, 24 घायल

By भारती द्विवेदी | Updated: February 24, 2018 15:48 IST

ये घटना बिहार के मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के धर्मपुर विद्यालय की बताई जा रही है। इस घटना के लिए अभिभावकों ने स्कूल को ठहराया जिम्मेदार।

Open in App

बिहार, 24 फरवरी: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना घटी है। वहां के स्कूल में एक बेलगाम बोलेरो के घुसने की वजह से नौ छात्रों की मौत हो गई है। वहीं 24 छात्र घायल हैं। वहीं डीएम धमेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि ये घटना बच्चों को सड़क पार करवाने के दौरान हुई है। स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों को सड़क पार कराया जा रहा था। ये घटना मीनापुर प्रखंड के धर्मपुर विद्यालय की बतायी जा रही है।

वहीं स्थानीय अखबार प्रभात खबर के अनुसार 20 से ज्यादा घायल बच्चों को एसकेएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एसपी विवेक कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि थानाध्यक्ष घटनास्थल पर मौजूद हैं, घटना बोलेरो से हुई है। एसपी ने भी यही कहा है कि बच्चे दौड़कर सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई है। स्थानीय विधायक का कहना है कि ड्राइवर नशे में था और उसने 16 से 17 लोगों को कुचल दिया। बच्चों को अस्पताल तक लाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं हो पायी। विधायक ने यह भी कहा कि इस घटना के लिए प्रशासन के लोग जिम्मेदार हैं।

इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों को अभिभावक में काफी गुस्सा है। अभिभावक ने इस घटना के लिए स्कूल को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि सड़क पार करते समय बच्चों के साथ कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। अगर कोई वहां होता तो ये घटना नहीं होती। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव से इस घटना की जानकारी ली है।

घटना की जांच का आदेश देते हुए घायल बच्चों को अच्छे से इलाज करने का आदेश दिया है। साथ ही मरे बच्चों के अभिभावकों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?