लाइव न्यूज़ :

टोंकः जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने पहुंचे, बनास नदी में डूबने से 8 की मौत, 3 की हालत स्थिर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2025 19:28 IST

मृतकों की पहचान नौशाद (35), कासिम (26), रिजवान (26), नवाब खान (28), साजिद (20), नक्कू (30), बल्लू और फरहान के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों ने आठ युवकों को मृत घोषित कर दिया। बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकाला।अस्पताल पहुंचे और इलाज करा रहे लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

टोंकः राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार को बनास नदी में डूबने से आठ युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। टोंक के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि तीन अन्य युवकों को बचा लिया गया और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने कच्चा बांध, पुराना बनास पुलिया के पास पहुंचे थे। कुछ युवक नदी में नहाने उतरे और गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस व बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकाला।

अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने आठ युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नौशाद (35), कासिम (26), रिजवान (26), नवाब खान (28), साजिद (20), नक्कू (30), बल्लू और फरहान के रूप में हुई है। वे जयपुर के हसनपुरा, घाट गेट, पानीपेच और रामगंज इलाके के निवासी थे।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचईडी) मंत्री कन्हैयालाल और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि टोंक जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज करा रहे लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत अन्य नेताओं ने इस हादसे पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा,‘‘टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।’’ उन्होंने लिखा,‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज