लाइव न्यूज़ :

8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद निकाल ली आंख, दोनों हाथों की अंगुलियों को कुचला, क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2021 18:36 IST

मुंगेर जिले के सफियाबाद ओपी थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बच्ची की एक आंख भी निकाल ली.

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद से गांव के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

पटनाः बिहार में इन दिनों महिलाओं के साथ होनेवाली आपराधिक घटनाओं की बाढ़ ही आ गई है. दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं में बेतहासा बढ़ोतरी देखी जा रही है.

 

इसी कड़ी में मुंगेर जिले के सफियाबाद ओपी थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बच्ची की एक आंख भी निकाल ली. जिसके बाद उसकी लाश को क्षत-विक्षत परिस्थिति में बरामद किया गया. इस घटना के बाद से गांव के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपियों ने रेप का सबूत छिपाने के लिए बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. इतना ही नहीं बच्ची की दाहिनी आंख भी निकाल ली गई है. बच्ची के शव के दोनों हाथों की अंगुलियों को भी कुचल दिया गया. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार कि दोपहर को बच्ची अपने पिता के साथ गंगा घाट आई थी.

जिसके बाद उसके पिता ने उसे घर भेज दिया और खुद मछली मारने गंगा में चले गए. लेकिन बच्ची घर पहुंची ही नहीं. जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तब उसके परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन कि गई, लेकिन बच्ची नहीं मिली. इसके बाद आज गुरूवार को उसके शव को क्षत-विक्षत परिस्थिति में बरामद किया गया.

शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव देखने पर लग रहा था कि बच्ची से दुष्कर्म कर सबूत छिपाने के लिए हत्या की गई है. घटना स्थल पर खून के धब्बे भी मिले.

ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले पर मुंगेर एसपी जगन्नाथ जला रेड्डी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस दोषियों की पहचान करने के लिए जांच में जुटी है. आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?