लाइव न्यूज़ :

मुंद्रा बंदरगाह पर रखे कंटेनर में मिली 75.3 किलोग्राम हेरोइन, कीमत 376.5 करोड़ रुपये, गुजरात एटीएस ने किया जब्त

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 13, 2022 15:38 IST

गुजरात के एटीएस द्वारा मुंद्रा पोर्ट पर जब्त की गई 75.3 किलोग्राम हेरोइन के बारे में जानकारी देते हुए गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन कपड़े के रोल के अंदर छिपाकर रखी गई थी ताकि एटीएस अधिकारियों को चकमा दिया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देमुंद्रा पोर्ट पर गुजरात एटीएस ने एक कंटेनर में रखी 75.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त कीबरामद की गई हेरोइन की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 376.5 करोड़ रुपये बताई गई हैहेरोइन की इस बड़ी खेप को यूएई से भेजा था और इस पंजाब ले जाया जाना था

कच्छ: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर प्रदेश के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने रखे एक कंटेनर से 75.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 376.5 करोड़ रुपये बताई गई है। 

छापेमारी के बाद प्रेस से वार्ता करते हुए गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन कपड़े के रोल के अंदर छिपाकर रखी गई थी ताकि एटीएस अधिकारियों को चकमा दिया जा सके, लेकिन पक्की खबर के आधार पर एटीएस ने कंटेनर की सघन तलाशी ली और 75.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया।

उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय तस्करों ने इसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भेजा था और इस बड़ी खेप को पंजाब ले जाया जाना था।

इसके साथ डीजीपी अशीष भाटिया ने राजधानी गांधीनगर में कहा कि हमें इस हेरोइन के बारे में पुख्ता जानकारी पंजाब पुलिस के द्वारा मिली थी। जिन्होंने करीब ढाई महीने पहले गुजरात एटीएस को बताया था कि मुंद्रा पोर्ट पर यूएई से पहुंचे एक शिपिंग कंटेनर में ड्रग्स हो सकता है और इसे पंजाब पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस से बुनियादी जानकारी मिलने के बाद गुजरात एटीएस ने पंजाब पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के साथ टीम बनाई और सीधे मुंद्रा पोर्ट पर छापा मारा। तलाशी के दौरान टीम को पोर्ट के कंटेनर स्टेशन में रखे दो संदिग्ध कंटेनरों के बारे में पता चला। यह कंटेनर 13 मई को यूएई के अजमान फ्री जोन से मुंद्रा पोर्ट पहुंचे थे। 

डीजीपी ने आगे बताया, "पूरा कंटेनर कपड़ों के रोल से भरा था। टीम ने जब कंटेनर में रखे 540 कपड़े के रोल को बारीकी से खंगाला तब उसके भीतर छिपाकर रखे गये 64 हेरोइन के पैकेट मिले। कार्डबोर्ड से बने लंबे बेलनाकार पाइप पर एक कपड़ा लपेटा गया था। ड्रग तस्करों ने गत्ते के पाइप पर बड़े व्यास का प्लास्टिक पाइप लगाकर कैविटी बना ली थी और हेरोइन के पैक्टेस को उन कैविटी में भर दिया था। उसके उपर कार्बन टेप से सील किया गया था ताकि वो एक्स-रे जांच में पकड़ न आ सके।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :गुजरातपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?