लाइव न्यूज़ :

70 साल के मौलाना मुख्तार की गंदी हरकत, 7 साल की बच्ची को उठाकर ले गया, रेप की कोशिश की, वीडियो में कैद हुई दरिंदगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 12, 2024 13:03 IST

मौलाना मुख्तार रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद पहले तो मौलाना मुख्तार ने हाथ पैर जोड़े और मामले को रफा दफा करने के लिए गिड़गिड़ाया। लेकिन बच्ची के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

Open in App
ठळक मुद्दे70 साल के मौलाना मुख्तार ने एक ऐसी हरकत जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया7 साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलायामौलाना मुख्तार ने मासूम के साथ बलात्कार की कोशिश की

कानपुर: कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में 70 साल के मौलाना मुख्तार ने एक ऐसी हरकत जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। हवस से भरे इस दानव ने  7 साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया। नादान और मासूम बच्ची को मौलाना के इरादों की भनक नहीं थी। वह बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर ले गया। घर पर मौलाना मुख्तार ने मासूम के साथ बलात्कार की कोशिश की। 

ये तो ऊपर वाले की मेहरबानी थी कि बच्ची को ले जाते हुए एक शख्स ने मौलाना मुख्तार को देख लिया था। उसने मौलाना का पीछा किया। पीछा करने वाले व्य़क्ति ने जब मौलाना के घर की खिड़की से झांक कर देखा तो पाया कि बच्ची को बिस्तर पर फेंककर मौलाना अपने कपड़े उतार रहा था। अगर थोड़ी देर और हो जाती तो 7 साल की मासूम उस दरिंदे की हवस का शिकार बन जाती।

पीछा करने वाले शख्स ने मौलाना की गंदी हरकतों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। उसने शोर मचाया और मौलाना के घर में घुस गया। मौलाना मुख्तार रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद पहले तो मौलाना मुख्तार ने हाथ पैर जोड़े और मामले को रफा दफा करने के लिए गिड़गिड़ाया। लेकिन बच्ची के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। लेकिन मौलाना शातिर अपराधी निकला। वह पीछे के दरावजे से भाग गया। 

पुलिस ने मामले में मौलाना मुख्तार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस हवस के दरिंदे ने पहले भी ऐसी हरकतें की हैं लेकिन समाज में बदनामी के डर से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई जिसके कारण वह बचता रहा। फरार मौलाना की तलाश जारी है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने कहा है कि उसे किसी भी कीमत पर पकड़ कर कानून के कटघरे मे खड़ा किया जाएगा और सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

टॅग्स :रेपकानपुरPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए