लाइव न्यूज़ :

बलिया में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, गांव के ही 25 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 10, 2022 12:27 IST

नगरा थाना के प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबे ने शनिवार को बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बालिका से उसके गांव में ही रहने वाले रोहित चौहान ने पांच सितंबर की शाम को कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना के समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

बलियाः जिले में नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसी गांव में ही रहने वाले 25 वर्षीय युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। नगरा थाना के प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबे ने शनिवार को बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बालिका से उसके गांव में ही रहने वाले रोहित चौहान ने पांच सितंबर की शाम को कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

 घटना के समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। ऐसा आरोप हैकि रोहित ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया तथा गांव में ही अपने मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर शुक्रवार शाम को रोहित चौहान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और यौन बाल अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला उत्तरी पूर्वी दिल्ली से भी आया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक 3 साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में उसके पड़ोसी 14-वर्षीय किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बकौल पुलिस, बच्ची की मां द्वारा किशोर से उसके माता-पिता के सामने पूछताछ करने पर उसने यौन उत्पीड़न की बात स्वीकार की। मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

टॅग्स :बलियाउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए