लाइव न्यूज़ :

7 साल के लड़के पर 5 साल की लड़की से रेप का आरोप लगा, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, मामले से पुलिस भी परेशान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 20, 2023 14:45 IST

दोनों बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले में सावधानी बरत रही है। सात साल से कम उम्र के बच्चों के अपराध के लिए क्या प्रावधान हैं इस मामले में कानूनी राय ली जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे7 साल के लड़के पर 5 साल की लड़की से रेप का आरोपकानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाने के अंतर्गत एक गांव की वारदातमेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है

कानपुर:  कानपुर देहात जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद हर कोई चौंक गया। दरअसल यहां  एक सात वर्षीय लड़के पर अपने पड़ोस की पांच वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। 

कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाने की सीमा के अंतर्गत एक गांव में रविवार देर रात हुई यह घटना तब प्रकाश में आई जब पुलिस ने शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। शिकायत लड़की का मां ने दर्ज कराई थी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। घटना के बारे में बताते हुए पांच साल की बच्ची की मां ने कहा कि घटना के वक्त उनकी बेटी खेलने के लिए बाहर गई थी। चूकि ये मामला नाबालिग बच्चों से जुड़ा है इसलिए दोनों की ही पहचान नहीं बताई गई है। 

इस वाकये से पुलिस के लोग की हैरान हैं। अकबरपुर कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में सावधानी बरत रही है। सतीश सिंह ने कहा कि अगर सात साल से कम उम्र का बच्चा अपराध करता है तो यह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। फिर भी इस मामले में कानूनी राय लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज की गई थी।

बता दें कि नाबालिगों द्वारा यौन उत्पीड़न और बलात्कार किए जाने के मामले पहले भी आए हैं। लेकिन उनमें से ज्यादातर मामलों में आरोपी की उम्र कम से कम 15 या उससे ज्यादा होती थी। ये एक दुर्लभ मामला है जिसमें 7 साल के बच्चे पर 5 साल की बच्ची से बलात्कार का आरोप लगा है। यही कारण है कि पुलिस ने न तो पीड़ित न ही आरोपी की पहचान उजागर की। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस मामले को हैंडल करने की है। पुलिस ये समझने में जुटी है कि आखिर 7 साल के बच्चे के लिए कानूनी प्रवधान क्या होंगे।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?