लाइव न्यूज़ :

झारखंडः 650 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, मादक पदार्थ गिरोह के छह तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 24, 2020 08:24 IST

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बनी टीम के द्वारा छापामारी में एक एसयूवी रोकी गयी। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार चालक सहित तीन लोगों एवं वाहन की तलाशी ली गई तो उनके पास से 650 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे650 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने बुधवार को अंतर प्रांतीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के छह तस्करों को गिरफ्तार किया। देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी।

देवघरः देवघर की बिहार से लगने वाली सीमा पर स्थित अंधेरी गादर चौकी के पास से 650 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने बुधवार को अंतर प्रांतीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के छह तस्करों को गिरफ्तार किया। देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चकाई (बिहार) की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ लोग ब्राउन शुगर लेकर देवघर आ रहे है।उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके निर्देश पर अंधेरी गादर चौकी पर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बनी टीम के द्वारा छापामारी में एक एसयूवी रोकी गयी। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार चालक सहित तीन लोगों एवं वाहन की तलाशी ली गई तो उनके पास से 650 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बयान के आधार पर छापेमारी में पुलिस ने बाद में तीन अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें सोनो जमुई के जितेंद्र कुमार उर्फ रणजीत, सिमरिया चकाई के सुनील कुमार राय, हंसडीहा दुमका के मुन्ना कुमार, जसीडीह थाना देवघर के अनिकेश कुमार राय, सत्संग नगर देवघर के प्रियांशु कुमार सुमन और सत्संग नगर के ही सुधांशु रंजन शामिल हैं।इनके पास से ब्राउन शुगर, एक एसयूवी और पांच मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत है।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला