लाइव न्यूज़ :

पांच बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामले में 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2020 13:50 IST

पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि 28 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य रेखूराम सेन ने आठ वर्ष से 11 वर्ष की बच्चियों को घर में टेलीविजन देखने के लिए बुलाया और उनसे छेड़छाड़ की।

Open in App
ठळक मुद्देजब बालिकाएं टीवी देखने लगीं तब वह उन्हें एक के बाद एक कमरे में बुलाकर उनसे छेड़छाड़ करने लगा।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालिकाओं के परिजन एक अगस्त को थाने पहुंचे और रेखूराम सेन की शिकायत की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बालोद (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पांच बालिकाओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा ने बताया कि जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में पांच बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने रेखूराम सेन (65) को गिरफ्तार कर लिया है।

मीणा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 28 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य रेखूराम सेन ने आठ वर्ष से 11 वर्ष की बच्चियों को घर में टेलीविजन देखने के लिए बुलाया और उनसे छेड़छाड़ की। बालिकाओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेखूराम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेखूराम सेन पर आरोप है कि उसने अपने घर के करीब खेल रही बालिकाओं को तीनों दिन घर में बुलाया और टीवी देखने के लिए कहा। जब बालिकाएं टीवी देखने लगीं तब वह उन्हें एक के बाद एक कमरे में बुलाकर उनसे छेड़छाड़ करने लगा।

मीणा ने बताया कि जब एक बालिका घर में गुमसुम रहने लगी तब उनके परिजनों ने उनसे इस संबंध में पूछताछ की। बालिका ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं अन्य बालिकाओं ने भी इस संबंध में अपने परिजनों को बताया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालिकाओं के परिजन एक अगस्त को थाने पहुंचे और रेखूराम सेन की शिकायत की।

इसके बाद सेन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बालिकाओं के शरीर में चोट के निशान नहीं है। पुलिस इस मामले में फोरंसिक विशेषज्ञों की भी मदद ले रही है। 

टॅग्स :यौन उत्पीड़नछत्तीसगढ़केसपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला