लाइव न्यूज़ :

60 साल की बुजुर्ग महिला ने नौकरानी की हत्या के लिए दिए 1 लाख रुपए की सुपारी, कॉन्ट्रैक्ट किलरों ने घर में घुस कर की हत्या, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: March 28, 2022 08:45 IST

शाहदरा के डीसीपी र सठियासुन्दरम के ने बताया कि आरोपियों ने नौकरानी के घर में घुसकर तीन गोलियां चलाई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे60 साल की बुजुर्ग महिला पर अपनी नौकरानी की हत्या कराने का आरोप लगा है। इसके लिए बुजुर्ग महिला ने दो कॉन्ट्रैक्ट किलर से भी डील किया था।इस काम के लिए उन्हें 1 लाख रुपए दिए गए थे।

नई दिल्ली: एक 60 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी नौकारनी को जान से मारने के लिए दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को पैसे दिए थे। पुलिस ने मामले में दोनों कॉन्ट्राक किलर को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे मामले की पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नौकरानी बुजुर्ग महिला की संपति को हड़पना चाहती थी, इस बात से परेशान और नाखुश बुजुर्ग महिला ने उसकी सुपारी दे दी थी। आरोपियों ने नौकरानी के घर में घुस कर उसकी हत्या की है और मौके से फरार हो गए हैं। वहीं घटना के बाद बुजुर्ग महिला के फरार होने की भी खबर सामने आ रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, शहादरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला के पास 1.5 से 2 करोड़ रुपए की संपति है जिसको लेकर यह विवाद शुरू हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक नौकरानी बुजुर्ग महिला के यहां पहले नौकरी के तौर पर काम करती थी। पिछले साल उसने यहां से काम छोड़ा था और उस पर आरोप है कि वह इसके बाद बुजुर्ग महिला की संपति को हथियाने की योजना बनाने लगी थी। पुलिस ने यह भी बताया कि इस बारे में मृतक नौकरानी ने कथित रूप से उसे धमकाया भी था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला इस बात से नाराज थी और इसी आधार पर उसने दो कॉन्ट्राक किलर को पैसे दिए ताकि वे उसकी हत्या कर सकें। 

1 लाख रुपए की मिली थी सुपारी

शाहदरा के डीसीपी र सठियासुन्दरम ने बताया कि अपराधियों को इस काम के लिए 1 लाख रुपए दिए गए थे। उन लोगों ने 14 मार्च को नौकरानी के घर को तोड़कर उसके यहां गए थे और तीन गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को घटना के पास सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर उनका जुर्म में इस्तेमाल की गई बाइक की पहचान हुई है। 

पुलिस ने बाइक के आधार पर अपराधियों की पहचान की है। मामले में पुलिस ने आनंद विहार के रहने जीशान को गिरफ्तार किया है जिसकी जानकारी पर उसके साथी शौकिन को गांधीनगर से पुलिस ने पकड़ा है। शौकिन पर पकड़ने गए पुलिस वालों पर गोली चलाने का भी आरोप लगा हैं। वहीं पुलिस अब बुजुर्ग महिला की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीNew Delhiहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?