लाइव न्यूज़ :

नोएडा: पार्क में लड़की के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

By भाषा | Updated: November 16, 2019 03:16 IST

Open in App
ठळक मुद्देयुवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की। करीब एक घंटे बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद फेस-3 के पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376, 354 और 511 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र में बुधवार रात एक युवती के साथ छह लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुध नगर वैभव कृष्ण ने बताया कि नोएडा के छीजारसी गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती नौकरी ढूंढ़ रही थी। तभी एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक रवि से उसकी जान पहचान हो गई। उक्त युवक ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

बुधवार शाम युवक ने युवती से नौकरी के लिए जरूरी कागजात मांगे थे। उन्होंने बताया कि शाम को युवती कागजात लेकर एफएनजी रोड के पास एक पार्क में पहुंची। पार्क सुनसान था, युवक और युवती वहां पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी दो अन्य युवक वहां पहुंचे और वे युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। दोनों युवकों ने युवती के दोस्त को डरा धमका कर वहां से भगा दिया और अपने तीन-चार अन्य दोस्तों को वहां बुला लिया। इसके बाद पार्क के पास सुनसान खेत में ले जाकर छह युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की। करीब एक घंटे बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि युवती किसी तरह पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी उन्हें दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है एसएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने उमेश, बृज किशोर व प्रीतम को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा युवती को पार्क में बुलाने वाले उसके दोस्त रवि को भी गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद फेस-3 के पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376, 354 और 511 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि दो फरार आरोपियों को पकड़वाने के लिये 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?