लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: May 19, 2019 16:25 IST

दभरा की उप संभागीय पुलिस आयुक्त साधना सिंह ने बताया कि शनिवार रात में जांजगीर-चंपा जिले में भद्री चौराहे पर एक ट्रक के साथ कार के टकरा जाने के कारण उसमें सवार दो महिलाओं और 10 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिस समय हादसा हुआ उस समय वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को रायगढ़ जिले के नजदीकी खरसिया शहर के एक अस्पताल ले गये।अधिकारी ने बताया कि फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जो घटनास्थल पर अपना वाहन छोड़ कर फरार हो गया।

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दभरा की उप संभागीय पुलिस आयुक्त साधना सिंह ने बताया कि शनिवार रात में जांजगीर-चंपा जिले में भद्री चौराहे पर एक ट्रक के साथ कार के टकरा जाने के कारण उसमें सवार दो महिलाओं और 10 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिस समय हादसा हुआ उस समय वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान कुमारी महंत (60), नेहा महंत (30) और उनके बेटे तन्मय के रूप में की गई है। सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को रायगढ़ जिले के नजदीकी खरसिया शहर के एक अस्पताल ले गये।

उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें रायगढ़ के अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया क्योंकि उनकी हालत गंभीर थी। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और घटनास्थल से उनका वाहन जब्त कर लिया गया।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में शनिवार रात में जशपुर जिले के कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक के एक मोटरसाइकिल से टकरा जाने के कारण बाइक सवार एक व्यक्ति, उसकी चार वर्षीय बेटी और छोटे भाई की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित चेतवा गांव के निवासी थे। यह हादसा उस समय हुआ जब वे दुतरबहार गांव से शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जो घटनास्थल पर अपना वाहन छोड़ कर फरार हो गया। 

टॅग्स :इंडियाछत्तीसगढ़क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने