लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: November 4, 2025 12:13 IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार देर रात एक ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार देर रात एक ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा देवा-फतेहपुर मार्ग पर बिशुनपुर कस्बे के निकट ग्राम कुतुलुपुर के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। उसने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंच गए।

राहत दल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान की जा रही है। जिलाधिकारी त्रिपाठी ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए दो लोगों जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक बहुत तेज रफ्तार में था और चालक ने सामने से आ रही कार को देखकर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह टक्कर हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला