लाइव न्यूज़ :

बिहारः दिनदहाड़े हथियार के दम पर कैश वैन से लूटे 52 लाख, गार्ड को मारी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2018 15:52 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो पर सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग निकले। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ मामले की जांच में जुटी है। 

Open in App

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए मुजफ्फरपुर जिले में हथियारबंद अपराधियों ने गुरुरवार सुबह दिनदहाड़े कैश वैन को निशाना बनाते हुए वैन में रखे 52 लाख रुपए लूट लिए। लूट की घटना के दौरान अपराधियों ने गार्ड को गोली मार दी और उसका हथियार भी साथ लेते गए। घटना जिले के जैतपुर ओपी के टोल प्लाजा के पास की है। गोली लगने के बाद जख्मी गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो पर सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से भाग निकले। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास के साथ मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जाता है कि हथियारबंद लुटेरे ने गार्ड बिनोद सिंह को गोली मार कर घटना को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गये। साथ ही गार्ड के हथियार को भी लेते गये। अपराधियों ने 52 लाख रुपये लूट लिये। 

बताया जाता है कि हथियारबंद अपराधी स्कॉर्पियो से आये थे और प्राइवेट बोलेरो से ले जाये जा रहे एक्सिस बैंक के रुपये को लूटने के बाद आराम से चलते बने। घायल गार्ड बिनोद सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला