लाइव न्यूज़ :

1.31 करोड़ रुपये के सोने के साथ पकड़े गये 5 तस्कर, जानिए कैसे छुपाकर ला रहे थे तीन किलो से ज्यादा सोना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 27, 2022 14:12 IST

लखनऊ हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने जब तीनों यात्रियों की चेकिंग की तो उनके पास से कुल 3,093 ग्राम वजन के सोने के पेस्ट के पैकेट बरामद किए हुए। तस्करों ने इन्हें बड़ी चालाकी के साथ अपने कमर में बेल्ट के भीतर छुपाकर रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के आरोप में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैगिरफ्तार किये गये 5 आरोपियों में से तीन यह सोना लेकर दुबई से आ रहे थे तस्करों ने सोने के पैकेटों को बड़ी ही चालाकी के साथ अपने कमर में बेल्ट के भीतर छुपाकर रखा था

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को दुबई से तस्करी करके लाये जा रहे करीब 1.31 करोड़ रुपये के सोने को जब्त किया और तस्करी के आरोप में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

पांचों लोगों की गिरफ्तारी के संबंध में लखनऊ हवाई अड्डे पर तैनात एक सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए कुल 5 लोगों में तीन यात्री दुबई से आए थे।

सीमा शुल्क अधिकारियों को मुखबिर से मिली खुफिया सूचना के आधार पर तीन लोगों को हवाई अड्डा परिसर में चेकिंग के लिए रोका गया। 

अधिकारियों ने जब तीनों यात्रियों की चेकिंग की तो उनके पास से कुल 3,093 ग्राम वजन के सोने के पेस्ट के पैकेट बरामद किए गए। तस्करों ने सोने के पेस्ट के इन पैकेटों को बड़ी ही चालाकी के साथ अपने कमर में बेल्ट के भीतर छुपाकर रखा था।

तस्करों ने सोने के पेस्ट को बेल्ट और जींस के बीच फंसा कर छुपाया हुआ था। तीनों तस्करों में से एक ने उन दोनों का मुख्य सरगना था। दोनों यात्रियों ने अपने तीसरे साथी को अपना हैंडलर बताया।

वहीं तीनों से पूछताछ के बाद इस बात का भी खुलासा हुआ कि दुबई से तस्करी करके लाये गये सोने के पेस्ट के पैकेटों को हवाई अड्डे के बाहर दो अन्य तस्करों के हवाले करना है।

इसकी सूचना मिलने के बाद सीमा शुल्क के अधिकारी फौरन हरकत में आये और हवाई अड्डे के बाहर गिरफ्तार हुए तस्करों का इंतजार कर रहे दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया।

सभी पांचों तस्करों की गिरफ्तारी के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने सभी को आमने-सामने बैठाकर व्यापक पूछताछ की और  बरामद सोना जब्त करते हुए तस्करों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार करते हुए चालान किया और जेल भेज दिया। 

टॅग्स :लखनऊAirports Authority of Indiaचौधरी चरण सिंहक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?