लाइव न्यूज़ :

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवक से 5 लाख रुपये की ठगी, गिरफ्तार हुआ शख्स

By भाषा | Updated: March 6, 2020 14:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी सीताराम मुखर्जी को बुधवार की शाम वर्धमान शहर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुखर्जी ने शख्स से सरकारी नौकरी के लिए 12 लाख रुपये की मांग की थी

वर्धमान: मत्स्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से पांच लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी सीताराम मुखर्जी को बुधवार की शाम वर्धमान शहर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीरभूम जिले के रिंकू दास ने मुखर्जी के खिलाफ जिला अदालत में मुकदमा दायर कर मत्स्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया था।

इसके बाद अदालत ने पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के मुताबिक मुखर्जी ने दास से 12 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से पांच लाख अग्रिम राशि के तौर पर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि दास को मत्स्य विभाग का एक कथित नियुक्ति पत्र भी दिया गया, जोकि फर्जी पाया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए