लाइव न्यूज़ :

48 साल के कारोबारी ने घर में किराये पर रहने वाली महिला की हत्या कर शव के 6 टुकड़े किए, कटे हुए सिर को नदी के किनारे कचरे में फेंका, श्रद्धा वालकर कांड की तरह हैदराबाद में हत्याकांड 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2023 20:35 IST

पुलिस के अनुसार पहले आरोपी ने अपनी किरायेदार वाई अनुराधा रेड्डी (55) की 12 मई को हत्या कर दी और कथित रूप से सबूत मिटाने के लिए अनेक हैरान करने वाली गतिविधियों को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबी चंद्रमोहन को गिरफ्तार किया गया और घटनाक्रम का पता चला। आरोपी ने उसके शव के छह टुकड़े पत्थर काटने वाली मशीन से किये। आरोपी ने महिला के हाथ और पैर उसके ही रेफ्रिजरेटर में रख दिये।

हैदराबादः श्रद्धा वालकर कांड की तरह हैदराबाद में एक हत्याकांड सामने आया है जिसमें पुलिस ने 48 साल के शेयर कारोबारी को उसके घर में किराये पर रहने वाली महिला की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि पुरुष ने महिला के शव के अनेक टुकड़े किये और उसके कटे हुए सिर को 17 मई को मूसी नदी के किनारे कचरे के ढेर में फेंक दिया।

 

पुलिस ने बताया कि बुधवार को बी चंद्रमोहन को गिरफ्तार किया गया और घटनाक्रम का पता चला। पुलिस के अनुसार पहले आरोपी ने अपनी किरायेदार वाई अनुराधा रेड्डी (55) की 12 मई को हत्या कर दी और कथित रूप से सबूत मिटाने के लिए अनेक हैरान करने वाली गतिविधियों को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला की चाकू से हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव के छह टुकड़े पत्थर काटने वाली मशीन से किये। आरोपी ने महिला के हाथ और पैर उसके ही रेफ्रिजरेटर में रख दिये और बाकी टुकड़ों को उसी घर में एक सूटकेस में रख दिया गया जिसमें महिला रहती थी।

पुलिस के मुताबिक मोहन ने महिला का कटा हुआ सिर पॉलीथिन के एक बैग में रखा और 15 मई को नदी किनारे कचरे के ढेर में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने एक-एक करके शरीर के सभी टुकड़ों को ठिकाने लगाने की साजिश रची। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व जोन) सीएच रुपेश ने कहा कि अनुराधा रेड्डी चंद्रमोहन के मालिकाना हक वाले घर में भूतल पर किराये पर रहती थीं।

नगर निगम के कुछ कर्मचारियों ने 17 मई को महिला का सिर देखा और पुलिस को बताया जिसने मौके पर जाकर पता लगाया। डीसीपी के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच के लिए आठ दल बनाये और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपी को दबोचा गया।

अधिकारी ने कहा कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था और मोहन को महिला के सात लाख रुपये देने थे। पुलिस के मुताबिक महिला मोहन पर पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रही थी और इससे बचने के लिए आरोपी ने उसकी हत्या करने की साजिश रची। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए