लाइव न्यूज़ :

बिहार से लाए गए 45 बच्चों का हो रहा था शोषण, कराई जा रही थी बंधुआ मजदूरी, दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 14:42 IST

टीओआई की खबर के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार के मधुबनी जिले से ज्यातर बच्चों की तस्करी की गई थी। हालांकि, उनमें से सात बच्चे बिहार के मधुबनी जिले के मेहतर पट्टी गांव के रहने वाले थे। उनमे से कुछ बच्चों की तस्करी दरभंगा और मोतिहारी से की गई थी। इस ऑपेशन का नेत्तृव करोल बाग के एसडीएम अंकुर मेश्राम ने किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे45 बच्चों को तस्करों के पास से मुक्त कराया है।बिहार के मधुबनी जिले से ज्यातर बच्चों की तस्करी की गई थी।

दिल्ली के करोल बाग स्थित घोड़े वाले इलाके के पास से बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने मिलकर 11 साल से 17 साल के बीच की उम्र के 45 बच्चों को तस्करों के पास से मुक्त कराया है। आपको बता दें कि एसडीएम के नेत्तृव में तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। 

टीओआई की खबर के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार के मधुबनी जिले से ज्यातर बच्चों की तस्करी की गई थी। हालांकि, उनमें से सात बच्चे बिहार के मधुबनी जिले के मेहतर पट्टी गांव के रहने वाले थे। उनमे से कुछ बच्चों की तस्करी दरभंगा और मोतिहारी से की गई थी। इस ऑपेशन का नेत्तृव करोल बाग के एसडीएम अंकुर मेश्राम ने किया था।

आपको बता दें कि एक महीने के अंदर यह दूसरी घटना है जब पुलिस व समाजिक संगठन ने ऑपरेशन चलाकर 45 बच्चों को एक ही इलाके से बचाया है। इसके अलावा पिछले महीने 15 (अक्टूबर) को 45 बच्चों को  दिल्ली के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र वजीराबाद की खिलौने और स्टील पॉलिश करने वाली फैक्टरी से बचाया गया था।

समाजिक कार्यकर्ता स्वाति झा ने कहा, "करोल बाग के क्षेत्र घोड़े वाली गली में बच्चों से जबरदस्ती सुबह दस बजे से लेकर रात दस बजे तक फैक्टरी में मजदूरी करवाई जाती थी। खबर के मुताबिक, बच्चे एक छोटे से कमरे में काम करने को मजबूर थे। जिसमें बहुत गंदगी और कम रोशनी रहती थी और बच्चो को दोपहर के खाने के लिए करीब दो या तीन बजे एक ही बार बाहर जाने दिया जाता था।"

स्वाति ने आगे बताया कि ज्यादातर बच्चों को उनके काम के लिए समय पैसे भी नहीं दिए जाते थे। जबकि उनमें से कुछ बच्चों को आठ महीने काम कराकर महज दो हजार रुपये ही दिये जाते थे। पुलिस कार्रवाई में फैक्टरी के छह परिसर को सील कर दिया गया है और साथ ही फैक्टरी के दो मालिकों को पुलिस ने नजरबंद कर रखा हैं और उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज  कर ली है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने