लाइव न्यूज़ :

40 वर्षीय रिश्तेदार ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, 8 महीने की गर्भवती ने अस्पताल के बाहर मृत बच्चे को दिया जन्म

By आकाश चौरसिया | Updated: May 25, 2024 18:02 IST

40 वर्षीय रिश्तेदार द्वारा रेप के बाद 14 वर्षीय लड़की (पीड़िता) ने मृत बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी ठीक से देखभाल नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्देरिश्तेदार ने नाबालिग से किया रेप8 महीने की गर्भवती ने अस्पताल के आसपास दिया मृत बच्चे को जन्मअब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

नई दिल्ली: 40 वर्षीय रिश्तेदार द्वारा रेप के बाद 14 वर्षीय लड़की (पीड़िता) ने मृत बच्चे को जन्म दिया और महिला ने उसे अस्पताल के आसपास जन्म दिया, लेकिन अफसोस ये रहा कि बच्चा मृत्यु का शिकार हुआ। हालांकि, पुलिस ने खुलासा किया है कि इस वारदात के पीछे पीछे उसका रिश्तेदार था, जिसने पीड़िता का रेप किया।

पीड़िता के परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी ठीक से देखभाल नहीं की। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। 

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 14 साल की गर्भवती लड़की को उसके परिजन सरधना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वह आठ महीने की गर्भवती थी और उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।

सरधना पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ ही समय बाद, पीड़ित के परिवार ने अपने रिश्तेदार सुभाष (40) के खिलाफ नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने की शिकायत दर्ज कराई।

एसएचओ प्रताप सिंह ने कहा, "परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर हमने शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की बलात्कार की धारा (376) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी बनाया और उसे गिरफ्तार कर लिया"।

मामले पर मीडिया से बात करते हुए पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उसे सीएचसी स्टाफ ने भर्ती नहीं किया और उसने आसपास ही बच्चे को जन्म दिया। जिला सूचना अधिकारी के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सूर्यकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। पीड़िता जिला महिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सिंह ने कहा, पुलिस ने मृत बच्चे को पोस्टमॉर्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेरठरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने