लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई में 4 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी मजदूर ने घर के बाहर से अगवा कर हैवानियत को दिया अंजाम

By भाषा | Updated: September 24, 2019 17:07 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची से बलात्कार के मामले में आरोपी अशोक कुमार यादव (24) को गिरफ्तार किया गया है। घटना 22 सितंबर को हुई थी।

Open in App

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अपने घर के बाहर खेलने गई चार वर्षीय बच्ची का कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची से बलात्कार के मामले में आरोपी अशोक कुमार यादव (24) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर तलोजा इलाके में बच्ची रविवार (22 सितंबर) को अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी दिहाड़ी पर काम करने वाला यादव उसे कथित रूप से कोई लालच देकर किसी सुनसान जगह ले गया जहां उसने बच्ची से बलात्कार किया।

यादव बच्ची के घर के पास ही रहता है। अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची के माता-पिता ने उसके गुप्तांगों में चोट देखी जो उन्होंने उससे इस बारे में पूछा। इसके बाद बच्ची ने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद माता-पिता बच्ची को अस्पताल ले कर गए और उन्होंने पुलिस से भी संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला है और नवी मुंबई में पिछले कुछ महीनों से काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में उपचार किया गया जा रहा है। उसका बयान बाद में दर्ज किया जाएगा।

टॅग्स :मुंबईरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने