लाइव न्यूज़ :

उज्जैन की धर्मशाला में ठहरे मुंबई निवासी दो युवकों से 4 किलो सोना बरामद

By बृजेश परमार | Updated: October 7, 2022 14:32 IST

पुलिस के अनुसार, सोना बिस्किट, ईंट एवं आभूषणों के रूप में है। दोनों युवक खुद को स्वर्ण आभूषण व्यवसाई बता रहे हैं। हालांकि उनके पास सोने को लेकर वैध जानकारी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे4 किलो सोने का साथ गिरफ्तार हुए दोनों युवक खुद को स्वर्ण आभूषण व्यवसाई बता रहे हैंहालांकि उनके पास सोने को लेकर वैध जानकारी नहीं हैपुलिस के द्वारा दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है

उज्जैन: क्राइम ब्रांच ने दानी गेट स्थित अवंती पार्श्वनाथ जैन तीर्थ धर्मशाला के चौथी मंजिल के कमरे में ठहरे मुंबई निवासी दो युवकों से 4 किलो सोना बरामद किया है। सोना बिस्किट, ईंट एवं आभूषणों के रूप में है। दोनों युवक खुद को स्वर्ण आभूषण व्यवसाई बता रहे हैं। हालांकि उनके पास सोने को लेकर वैध जानकारी नहीं है।

सीएसपी क्राईम ब्रांच आईपीएस विनोद मीणा के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से सोने का परिवहन कर उसका वितरण करते हैं। गुरुवार को ऐसे ही लोगों की सूचना मुखबिर से उज्जैन में होने की मिली थी। सूचना के आधार पर दानी गेट क्षेत्र में स्थित जैन तीर्थ अवंती पार्श्वनाथ मंदिर धर्मशाला की चौथी मंजिल के कमरे में दबिश दी गई थी। 

कमरे में ठहरे मुंबई नाइन के निवासी हेमंत एवं विरार वेस्ट निवासी जतिन उर्फ जेकी से दो बैग बरामद हुए। इसमें बिस्किट, ईंट एवं आभूषण के रूप में 4 किलो के लगभग सोना निकला। पूछताछ करने पर दोनों युवक उनके पास मौजूद सोने को लेकर कोई पूख्ता बिल एवं दस्तावेज नहीं दिखा पाए और उनके जवाब संतुष्टिपूर्वक नहीं होने से दोनों को क्राईम ब्रांच की टीम सोने के साथ लेकर महाकाल थाना पहुंची।

दोनों के पास ऐसी आंतरिक वस्त्र (बनियान) भी मिली जिसमें अच्छा खासा सोना छुपाकर ले जाया जा सकता है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 में सोना सीज करते हुए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। मीणा के अनुसार इतना सोना युवकों के पास मिलने की सूचना इनकम टैक्स विभाग के साथ ही कस्टम को भी दी गई है। 

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला