लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्ट्रेस के साथ जिम में हुआ शारीरिक शोषण, कई दिनों से पीछे पड़ा था शख्स

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 15, 2018 17:47 IST

मुंबई पुलिस शिकायत दर्ज कर फिटनेस सेंटर के सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटी है।

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी।  37 वर्षीय टेलीविजन एक्ट्रेस ने मुंबई अंधेरी में फिटनेस सेंटर( जिम) में अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज कराई। घटना मंगलवार 13 फरवरी की है। अंबोली पुलिस ने एक्ट्रेस के कहने पर मामले पर शिकायत दर्ज कर लिया है। 

वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया कि फिटनेस सेंटर में आने वाला संदिग्ध आरोपी मुंबई वर्सोवा का रहने वाला है। एक्ट्रेस ने बताया कि पार्टी और फंक्शन में  संदिग्ध ने उसे पहले भी कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए ऑफर कर चुका है। इस बात के लिए भी एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

संदिग्ध विश्वनाथ शेट्टी और एक्ट्रेस दोनों एक ही फिटनेस सेंटर में जाते थे। जहां इन दोनों का किसी बात पर काफी विवाद हुआ। एक्ट्रेस का कहना है कि यहीं उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। जिसके बाद उसने एक्ट्रेस की कुछ आपतिजनक तस्वीरें अपने दोस्तों के साथ भी शेयर की। पुलिस उपायुक्त, परमजीत सिंह दहिया ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और तब तक कोई एक्शन नहीं ले सकते जब तक फिटनेस सेंटर के सीसीटीवी फूटेज की जांच ना हो जाए। 

दूसरी ओर इस मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ निरीक्षक भारत गायकवाड़ ने कहा है कि एक्ट्रेस की शिकायत के बाद संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था, क्योंकि अभी पर्याप्त सबूत नहीं हैं। हालांकि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के आरपीसी धारा 41 के तहत संदिग्ध को नोटिस भी जारी किया है और  पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

टॅग्स :मुंबईरेपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी