लाइव न्यूज़ :

पुणे के मदरसा से बचाए गए 36 बच्चे, यौन शोषण मामले में मौलवी गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 28, 2018 15:23 IST

पुणे के एक मदरसे में कुछ बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। इसके आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार भी किया गया है

Open in App

पुणे के एक मदरसे में कुछ बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। इसके आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं, मदरसे के दो बच्चों ने बताया कि वह हाल ही में यहां से इसलिए भाग गए थे क्योंकि संस्थान में आने वाले मौलवियों में से एक, दूसरे सहवासी के साथ यौन शोषण करता था। फिलहाल मौलकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जांच में जुट गई है।

इस पूरे प्रकरण पर पुलिस का कहना है कि आरोपी मौलाना रहीम (21) को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया। पुलिस के पास इस मामले की  बाल अधिकार कार्यकर्ता डॉ यामिनी आदबे ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद ही पुलिस ने जांच शुरू की थी और छानबीन की और मदरसे के मौलवी को गिरफ्तार कर लिया।

इस छापेमारी में मदरसे से पुलिस ने  36 बच्चों को भी मुक्त करा लिया है। सभी को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं, आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। खबर के अनुसार 21 वर्षीय रहीम मौलवी बिहार का रहने वाला है। वहीं, मदरसे में रहने वाले बच्चे भी ज्यादातर बिहार के ही थे। ये पूरी घटना तब सामने आई जब दो भागे बच्चों को एक एनजीओ ने खोज निकाला। मिलने के बाद पहले इन बच्चों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में बच्चों ने मौलवी के काले कारनामों की पोल खोलकर रख दी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास