लाइव न्यूज़ :

जम्मू: हिज्बुल मुजाहिदीन के 3 आतंकवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-हथियारा बरामद, इससे पहले भी टीआरएफ द्वारा पकड़े गए थे 2 आतंकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 18, 2023 16:07 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि पीसी हाटीपोरा और पुलिस थाना बेहिबाग की पुलिस पार्टियों ने प्रतिबंधित आतंकी गुट हिज्ब के तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं उनके कब्जे से हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर पुलिस ने हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले यानी कल टीआरएफ द्वारा दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। टीआरएफ द्वारा पकड़े गई आतंकियों पर यह आरोप है कि पूर्व में वे कई घटनाओं में शामिल थे।

जम्मू: कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन के तीन आतंकवादी सहयोगियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। आपको बता दें कि कल भी श्रीनगर पुलिस ने द रेजिस्टेंस फ्रंट के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था जिनकी पहचान जुबैर गुल और मोहम्मद हमजा वली के रूप में की गई थी।

पुलिस के तीन आंतकवादियों को किया है गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने बताया कि पीसी हाटीपोरा और पुलिस थाना बेहिबाग की पुलिस पार्टियों ने प्रतिबंधित आतंकी गुट हिज्ब के तीन आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं उनके कब्जे से हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन और 13 जिंदा पिस्टल राउंड बरामद किया गया है।

ऐसे में उनकी पहचान मोहम्मद अब्बास वागे, गौहर शफी मीर और निसार रहमान शेख के रूप में की गई है। इस संबंध में एफआईआर संख्या 05/2023 के तहत कानून की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन बेहिबाग में दर्ज किया गया है।

इससे पहले भी टीआरएफ द्वारा पकड़े गए थे 2 आतंकी

मामले में पुलिस ने कहा बताया कि कल जिन टीआरएफ के दो आतंकियों को पकड़ा गया था वे श्रीनगर में कई घटनाओं में शामिल थे। जानकारी के लिए आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट, जो पाकिस्तान स्थित लश्करे तौयबा का एक हिस्सा है, ने भी दो दिन पहले अतिक्रमण मुहिम के खिलाफ धमकी देते हुए कहा था कि वह राजस्व विभाग के लिए काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाएगा और मार डालेगा। 

ऐसे में पुलिस का दावा है कि कल पकड़े गए दोनों आतंकी अतिक्रमण हटाने की मुहिम में शामिल लोगों पर हमले के लिए जा रहे थे।

टॅग्स :क्राइमजम्मू कश्मीरआतंकवादीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए