लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 3 बच्चियों की भूख की मौत, पोस्टमॉर्टम में खुलासा- पेट में नहीं था अन्न का एक दाना

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 25, 2018 20:29 IST

इन तीनों बेटियों के पिता पिछले 10 दिन से गायब हैं। मां मानसिक तौर पर कमजोर है, जिसकी वजह से वह पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई है। 

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाई: राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके के मंडावली में तीन मासूम बच्चियों की मौत भूख की वजह से हो गई है। इस बात का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि इन बच्चियों के पेट में एक दाना भी नहीं था और उन्हें काफी समय से पौष्टिक खाना नहीं भी मिला था। दिल्ली सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

खबरों के मुताबिक मंगलवार 24 जुलाई की सुबह घर से ये तीनों बच्चियां बेसुध मिली थीं। जिसके बाद पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ये तीनों सगी बहने हैं। पोस्टमॉर्टम में पता चला कि ये काफी कमजोर थी और इनके पेट में एक भी अन्न का दाना नहीं था। 

इन तीनों बेटियों के पिता पिछले 10 दिन से गायब हैं। मां मानसिक तौर पर कमजोर है, जिसकी वजह से वह पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन बच्चियों की मौत एक ही रात में हुई या अलग-अलग समय पर हुई है। 

इन तीनों बच्चियों की पहचान पुलिस ने मानसी- 8 साल, शिखा- 4 सला, पारुल- 2 साल के रूप में की है। बुधवार 25 जुलाई को डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया था। मंगलवार को हुए पहले पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि बच्चियों ने कई दिन से कुछ भी नहीं खाया था, ऐसे में डॉक्टरों ने उनकी मौत भूख से होने की आशंका जाहिर की है।

मेडिकल बोर्ड ने जहर, चोट या हत्या जैसी बात से साफ इनकार कर दिया है। फिलहाल पैनल के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट दो से तीन दिन में आएगी। विसरा भी जांच के लिए लैब भेजा गया है। बच्चियों का अंतिम संस्कार पड़ोसियों ने कर दिया है। बच्चों के पिता का नाम मंगल है। दिल्ली ईस्ट डीसीपी  पंकज कुमार सिंह के मुताबिक बच्चियों के पिता की तलाश जारी है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली