लाइव न्यूज़ :

बीच सड़क शराब पीने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित, कुर्की की तैयारी में है पुलिस

By शिवेंद्र राय | Updated: August 27, 2022 16:58 IST

बॉबी कटारिया के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी। लेकिन बॉबी कटारिया का कुछ पता नहीं चला। बार-बार नोटिस देने के बावजूद पुलिस के समक्ष पेश न होने पर देहरादून पुलिस ने अब कटारिया पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉबी कटारिया हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला हैबीच सड़क पर बैठकर शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ थापुलिस ने अब कटारिया पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है

देहरादून: बीते 10 अगस्त को यूट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह देहरादून में ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीते हुए नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई थी और लोगों ने बॉबी कटारिया को गिरफ्कार करने की मांग की थी। 11 अगस्त को कटारिया के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज हुआ और  12 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाने को नोटिस जारी हुआ। लेकिन बॉबी कटारिया भूमिगत हो गए।

अब ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के आरोपी बॉबी कटारिया पर पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस संबंध में जिला पुलिस को निर्देश दिया है। यदि बॉबी कटारिया जल्द ही पुलिस के सामने पेश नहीं हुए तो कुर्की की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है। कुर्की के वारंट हासिल करने के लिए भी उत्तराखंड पुलिस प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

इस मामले में पुलिस की कई टीमें बॉबी कटारिया को पकड़ने के लिए लगी हुई हैं। 21 अगस्त को कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। बॉबी कटारिया ने आत्मसमर्पण के लिए अदालत में निवेदन किया था लेकिन अर्जी लगाने के बाद वह अदालत नहीं आए। 

बता दें कि  बॉबी कटारिया का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वह देहरादून के किमाड़ी मार्ग का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कटारिया ट्रैफिक की परवाह किए बिना बीच सड़क दो कुर्सियां लगाकर बैठे हैं और शराब पी रहे हैं। इस मामले में कटारिया को पकड़ने के लिए  24 अगस्त को पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर पर दबिश दी थी वह नहीं मिले। 26  अगस्त को पुलिस ने बॉबी कटारिया 25 हजार का इनाम घोषित किया। अब पुलिस कुर्की की प्रक्रिया अपनाने की भी तैयारी में है।

बता दें कि बॉबी कटारिया हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। उसके इंस्टाग्राम पर छह लाख से अधिक फालोवर हैं। वह बॉडी बिल्डिंग का शौक भी रखता है।

टॅग्स :उत्तराखण्डयू ट्यूबक्राइम न्यूज हिंदीDehradun District Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज