लाइव न्यूज़ :

खुद को CISF का कांस्टेबल बता 24 वर्षीय युवक ने वायु सेना के अधिकारी को लगाया 75,000 रुपये का चूना

By भाषा | Updated: May 24, 2020 05:46 IST

आरोपी की पहचान हरियाणा के मेवात के निवासी अजरुद्दीन के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वायु सेना अधिकारी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को साहिल नामक सीआईएसएफ कांस्टेबल बताते हुए एक वेबसाइट के माध्यम से संपर्क किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायु सेना के एक अधिकारी को 24 वर्षीय एक युवक ने 75,000 रुपये का चूना लगा दिया।युवक ने खुद को सीआईएसएफ का कांस्टेबल बताया था और एक वेबसाइट के माध्यम से अधिकारी से उनका फर्नीचर खरीदने की बात कही थी।

भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी को 24 वर्षीय एक युवक ने 75,000 रुपये का चूना लगा दिया। युवक ने खुद को सीआईएसएफ का कांस्टेबल बताया था और एक वेबसाइट के माध्यम से अधिकारी से उनका फर्नीचर खरीदने की बात कही थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान हरियाणा के मेवात के निवासी अजरुद्दीन के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वायु सेना अधिकारी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को साहिल नामक सीआईएसएफ कांस्टेबल बताते हुए एक वेबसाइट के माध्यम से संपर्क किया था।

आरोपी फर्नीचर खरीदने के लिए तैयार हो गया था लेकिन उसने अधिकारी से कहा कि वह राजस्थान के किसी दूरदराज इलाके में है इसलिए प्रत्यक्ष रूप से भुगतान कर फर्नीचर लेने में असमर्थ है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजरुद्दीन ने कहा कि वह यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकता है।

पुलिस उपायुक्त (साइबर) अन्येष रॉय ने कहा, “शिकायतकर्ता वायु सेना अधिकारी ने भुगतान के लिए अपनी एक रिश्तेदार का नंबर दे दिया। आरोपी ने भुगतान के लिए यूपीआई का लिंक भेजा लेकिन खाते में धन आने की बजाय कई बार निकाला गया।”

रॉय ने कहा कि पुलिस ने तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से मामले की छानबीन की और सप्ताह की शुरुआत में मेवात के नूह बस अड्डे से अजरुद्दीन समेत उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। अजरुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी सेना और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के चित्र उनके सोशल मीडिया से डाउनलोड कर व्यावसायिक वेबसाइट पर अपनी फर्जी पहचान बनाते थे और लोगों को ठगने का काम करते थे।

रॉय ने कहा कि उनके द्वारा निर्मित यूपीआई लिंक खाते में धन डालने के लिए नहीं बल्कि निकालने के लिए होता था। पुलिस ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

टॅग्स :हरियाणाइंडियन एयर फोर्सक्राइमकोरोना वायरसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा