लाइव न्यूज़ :

पति ने किए इंजीनियर पत्नी के सिर के दो टुकड़े, घरवालों ने कहा- इस वजह से था डिप्रेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 11, 2018 11:36 IST

पत्नी की हत्या का आरोपी फरार है। दोनों की दो साल साल पहले ही शादी हुई थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय इंजीनियर ऋचा सिसोदिया की हत्या कर दी गयी है। हत्या का शक ऋचा के पति पर है। आरोप है कि उसके पति कुलदीप ने धारदार हथियार से ऋचा के सिर के दो टुकड़े कर दिए। हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। ऋचा को इस गंभीर हालत में भी उसके ससुर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने ऋचा को मृत घोषित कर दिया। 

फिलहाल पुलिस ने शव को लेकर  पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ऋचा के ससुर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  घरवालों के मुताबिक  ऋचा और उसका आरोपी पति कुलदीप दोनों इंजीनियर थे लेकिन कुलदीप ने सिविल सर्विस की तैयारी की वजह से नौकरी नहीं की। कुलदीप किराने की दुकान चलाता था जबकि  ऋचा एक अच्छी कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करती थी। ऋचा और कुलदीप के परिवार का कहना है कि सिविल सर्विस में सफल ना होने की वजह से और ऋचा को अपने ज्यादा कमाते देख कुलदीप डिप्रेशन में चला जा रहा था। परिवार वालों का कहना है कि शायद इसी वजह है कुलदीप ने ऐसा कदम उठाया होगा।

पुलिस के मुताबिक बुधवार (10 जनवरी) शाम करीब साढ़े छह बजे कुलदीप और उसकी पत्नी ऋचा घर पर थे। इसी दौरान दोनों का आपस में कोई झगड़ा हुआ था। विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद ऋचा को कैलाश अस्पताल में एडमिट कराया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि फरवरी में ऋचा और कुलदीप की शादी को दो साल पूरे होने वाले थे। 

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला