लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रूममेट्स ने घर का किराया देने का बनाया दबाव तो भड़का शख्स, गला रेतकर की दोनों की हत्या

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 2, 2020 08:18 IST

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों रूममेट्स आरोपी से चार महीने का किराया देने का दबाव बना रहे थे। आरोपी का कहना था कि वह चार महीने अपने गांव में रहा था तो उसका किराया नहीं देगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी शाकिर 23 साल का है, जबकि उसने जिन दो रूम पाटर्नर की हत्या की उनमें से एक 45 साल का और दूसरा 46 साल का था।आरोपी साकिर उत्तर प्रदेश के अमरोहा कहा रहने वाला है, हत्या कर वह अपने गांव भाग गया था। 30-31 अगस्त की रात को साकिर ने सो रहे आजम और आमिर की गला रेतकर हत्या की।

नई दिल्ली:  पश्चिम दिल्ली से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर में रहने वाले एक 23 साल के लड़के ने अपने दो रूम पार्टनर की गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्या की वजह घर का किराया है। रूम पार्टनर 23 वर्षीय युवक से गांव में रहने की चार महीने की अवधि का मकान का किराया देने का दबाव बना रहे थे, जिसके बाद आरोपी ने अपने साथ रहने वाले दो लोगों की कथित रूप से हत्या कर दी। 

आरोपी का नाम शाकिर है। आरोपी शाकिर दोनों मृतक के साथ किराए के डी-17 रघुवीर नगर के मकान में रहता था।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कमरे में अपने साथ रहने वाले दो लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी साकिर उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने गांव भाग गया था लेकिन उसे दिल्ली पुलिस की एक टीम ने जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।

दोनों मृतक 1994 रह रहे थे उस किराए के मकान में 

पुलिस के मुताबिक आरोरी शाकिर रघुबीर नगर में आजम, जो कि 45 वर्षीय था, और आमिर हसन जो कि 46  वर्षीय था, के साथ किराये के फ्लैट में रह रहा था। इस फ्लैट के वे लोग हर महीने चार हजार रुपये किराये के तौर पर दे रहे थे। आजम और आमिर उस मकान में 1994 से रहते थे।

पुलिस ने कहा, 2020 के शुरुआत में साकिर गांव चला गया था और वह चार महीने बाद गांव से 15 दिन पहले ही लौटा था। आजम और आमिर अब उस पर उन चार महीनों का किराया देने के लिए दबाव बनाने लगे थे। इस बात पर साकिर की इन दोनों से कहासुनी हुई और दोनों ने उसे गालिया दीं। इस पर शाकिर काफी दुखी और आहत हो गया और बदला लेने की ठानी। 

सो रहे थे आजम और आमिर , जब उनकी हत्या हुई

पुलिस ने बताया, 30-31 अगस्त की रात को साकिर ने सो रहे आजम और आमिर की गला रेतकर हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद वह अपने गांव अमरोहा भाग गया। 

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने कहा, पुलिस को एक घटना के बारे में कॉल आया और जब पुलिस मौके पर पहुंची तब आजम और आमिर मृत पाये गये और उनके शरीर पर चाकू से वार के निशान थे। पुरोहित के अनुसार, जांच से पता चला कि मुख्य संदिग्ध साकिर गायब है और फिर सारी बातों का खुलासा हुआ। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारहत्याकांडउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला