लाइव न्यूज़ :

52 वर्षीय अमेरिकी महिला से छेड़खानी का 22 वर्षीय NRI आरोपी गिरफ्तार, गूगल में है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 13, 2018 08:40 IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाला आरोपी गूगल इंडिया में दफ्तर के काम से आया था।

Open in App

दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में 52 वर्षीय अमेरिकी महिला से संग यौन दुर्व्यवहार के आरोप में एक 22 वर्षीय अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनमोल सिंह खरबंदा मशहूर टेक कंपनी गूगल में सॉप्टवेयर इंजीनियर है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अनमोल महिला से होटल के बार में आठ जनवरी को रात करीब 10 बजे मिला था। कैलिफोर्निया में रहने वाला अनमोल ने महिला से बातचीत करके उसे अपने कमरे में आमंत्रित किया। पुलिस के अनुसार कमरे में जाने पर अनमोल ने महिला को पकड़ने की कोशिश की तो वो वहाँ से भाग गयी।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित महिला ने रात भर खुद को होटल के एक दूसरे कमरे में बंद रखा और अगली सुबह वो किसी काम से जयपुर गयी और शाम तक लौटी। जयपुर से लौटने के बाद उसने चाणक्यपुरी थाने में अनमोल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

अनमोल अपने दफ्तर के काम से भारत आया था। महिला ने जिस दिन शिकायत दर्ज करायी उस दिन अनमोल गूगल इंडिया के गुड़गांव स्थित कार्यालय से काम कर रहा था। अनमोल जब नौ जनवरी की रात होटल के कमरे में वापस आया तो वहां के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी अनमोल को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?