लाइव न्यूज़ :

रेस्टोरेंट में गए थे दोनों, लड़की के परिवार वालों ने देख युवक को पीटा और नंगाकर घुमाया 

By भाषा | Updated: March 22, 2018 17:27 IST

एसएचओ अनिल कपेरवन ने बताया कि इस कथित घटना के बाद लड़का और लड़की दोनों के परिवार वालों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद व्यक्ति के साथ-साथ लड़की के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App

लखनऊ, 22 मार्चः एक दलित लड़की के परिवार वालों ने पिछड़ी जाति के 22 वर्षीय एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। लड़के को यहां के एक रेस्टोरेंट में लड़की के साथ देखे जाने के बाद कथित मारपीट की गयी। एसएचओ अनिल कपेरवन ने बताया कि इस कथित घटना के बाद लड़का और लड़की दोनों के परिवार वालों की ओर से एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद व्यक्ति के साथ-साथ लड़की के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएचओ ने बताया कि आकाश उर्फ आर्यन को महिलाओं के परिवार वालों ने आर्यपुरी इलाके के रेस्टोरेंट में देखा। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी गयी और बुधवार शाम जिला अस्पताल तक उसे करीब एक किलोमीटर तक निर्वस्त्र करके घुमाया गया।

लड़की के पिता वीरपाल के एक अस्पताल में वार्ड ब्यॉय के रूप में काम करने के कारण परिवार अस्पताल परिसर में रहता है। एसएचओ ने बताया कि युवक और लड़की के परिवार के सदस्यों के बीच अस्पताल के बाहर मामूली झड़प भी हुई। 

हालांकि, वीरपाल की शिकायत के बाद आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला