लाइव न्यूज़ :

लूट के आरोप में पकड़ा गया ‘मिस्टर उत्तराखंड', नहीं उठा पा रहा था डांस ट्रेनिंग का खर्च

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2018 10:15 IST

आरोपी अदनान खान के पिता कार मैकेनिक हैं। अदनान को फिल्म में काम करने का ऑफर मिल चुका है।

Open in App

द्वारका के एक पिज्जा आउटलेट में  11 दिसंबर को हुई लूटपाट के आरोप में पुलिस ने एक युवा डांसर को 21 जनवरी को द्वारका मोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी साल 2014 में हुई डांस प्रतियोगिता में ‘मिस्टर उत्तराखंड का खिताब जीत चुका है। आरोपी को दिल्ली एनसीआर के क्लबस में बतौर डांस के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं वह अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को डांस भी सिखाता है। पुलिस ने आरोपी की पहचान दिल्ली के ही रहने वाले अदनान खान के रूप में की है।

पुलिस का कहना है कि अपना डांस में अच्छा करियर बनाने के लिए अदनान को पैसों की सख्त जरूरत थी, जिस कारण से उसने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। द्वारका स्थित पिज्जा आउटलेट पर पिछले वर्ष 11 दिसंबर को कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था, वे साढ़े तीन लाख रूपये लूट ले गए थे। इस घटना में राम नाम के व्यक्ति ने अदनान को लूट में शामिल किया था। पुलिस ने दोनों की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

21 जनवरी को मिली सूचना के बाद पुलिस ने द्वारका मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। इस जानकारी पर पुलिस ने सोमवार सुबह अदनान को पकड़ा है। अदनान ने  पूछताछ में दो और साथियों के नाम बताए हैं जिनकी तलाश में पुलिय जुट गई है।

कई शो में हिस्सा ले चुका

आरोपी अदनान खान 10वीं कक्षा तक पढ़ा रहा है। उसके पिता कार मैकेनिक है। बचपन से ही उसे डांस का शौक है। पहले वह इलाके में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में नाचता था। वह डांस इंडिया डांस और झलक दिखला जा जैसे कई टीवी डांस रियलटी शो में भाग ले चुका है।

फिल्म का मिला है प्रस्ताव

अदनान ने पुलिस को बताया है कि वह कई शहरों में आयोजित होने वाली डांस प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहता था, मगर उसके पास इतने पैसे नहीं थे। उसे एक निर्देशक ने हिन्दी फिल्म में भूमिका भी दी थी, लेकिन मुंबई में रहने के पैसे उसके पास नहीं थे। पड़ोसी राम ने उसे बताया कि लूट करने पर उसे लाखों रुपये मिलेंगे। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?