लाइव न्यूज़ :

Video: दिनदहाड़े तलवार लहराते हुए बदमाशों ने लूटा ऋण संस्थान, 2 लाख से भी ज्यादा पैसे लेकर चुटकियों में हुए फरार

By आजाद खान | Updated: October 2, 2022 13:50 IST

बताया जा रहा है कि यह लूट महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के वेंकटराव पाटिल कावले गैर-कृषि ऋण संस्थान में हुआ है। इस घटना में 2 लाख रुपए से भी ज्यादा की लूट-पाट हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नांदेड़ जिले ऋण संस्थान में लूट-पाट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी जारी हुआ है जिसमे आरोपियों को देखा गया है। वीडियो में आरोपी तलवार की नोक पर इस लूट को अन्जाम देते हुए दिख रहे है।

मुंबई:महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में दिनदहाड़े वेंकटराव पाटिल कावले गैर-कृषि ऋण संस्थान में लूट-पाट का मामला सामने आया है। इस लूट का एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें कुछ लोगों द्वारा यहां लूट-पाट करते हुए देखा गया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने तलवार लहराते हुए कर्मचारियों को धमकाया और यहां से दो लाख रूपए से भी ज्यादा की लूट की है।  हालांकि इसमें शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी और पुलिस को बाकी की तलाश है। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि नांदेड़ जिले के वेंकटराव पाटिल कावले गैर-कृषि ऋण संस्थान में वहां काम करने वाले कर्मचारी बैठे हुए है तभी कुछ लोग मुंह पर नकाब लगाए हुए संस्था में घुसते है। 

इसके बाद आरोपियों ने तलवार लहराया और वहां मौजूद कर्मचारी को धमकाने लगे। वीडियो में आगे देखा गया है कि उन लोगों ने तलवार की नोक पर कर्मचारियों से 2.04 लाख रुपए की लूट कर मौके से फरार हो गए है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना कल की है जहां सात लोगों ने इस लूट-पाट को अंजाम दिया है। ऐसे में इस मामले में स्थानीय लोगों द्वारा एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने की भी खबर सामने आ रही है। 

घटना को लेकर ऋण संस्थान के कर्मचारियों ने पुलिस में केस दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस और आरोपियों को ढूंढ़ने में लग गई है। बताया जाता है कि आरोपियों ने इस घटना को दोपहर में करीब  दो बजे इस घटना को अन्जाम दिया है। 

इससे पहले भी हो चुके है ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है जहां पर इस तरीके से लूट-पाट की गई है। पिछले महीने ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में तीन बदमाशों ने हथियार के दम पर ICICI बैंक की एक शाखा को लूट लिए थे जहां से वे 15 लाख लेकर मौके से फरार हो गए थे।  

टॅग्स :क्राइममहाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदीPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?