लाइव न्यूज़ :

2012 Delhi gang rape case: दोषी अक्षय के वकील एपी सिंह ने कहा- कैदी के व्यक्तित्व, उम्र और आचरण को ध्यान में रखा जाना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2020 15:51 IST

एपी सिंह का कहना है कि जेल के अंदर यातना के बारे में विनय शर्मा की याचिका कड़कड़डूमा कोर्ट के समक्ष लंबित है। अदालत ने इसे 8 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है और एटीआर के लिए बुलाया है। कैदी के व्यक्तित्व, उम्र और आचरण को ध्यान में रखा जाना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देदोषी मुकेश सिंह की उस याचिका पर सुनवाई से इनकार किया जिसमें उसने 16 दिसंबर 2012 को हुई घटना के दिन दिल्ली में नहीं होने का दावा किया था।निर्भया मामले के दोषी मुकेश सिंह ने उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए दावा किया कि दिसंबर 2012 में हुए अपराध के समय वह दिल्ली में नहीं था। 

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मुकेश की एक और याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। उसने हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उसके इस दावे को खारिज कर दिया गया था कि क्राइम के समय वह दिल्ली में नहीं था। 

 

एपी सिंह का कहना है कि जेल के अंदर यातना के बारे में विनय शर्मा की याचिका कड़कड़डूमा कोर्ट के समक्ष लंबित है। अदालत ने इसे 8 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है और एटीआर के लिए बुलाया है। कैदी के व्यक्तित्व, उम्र और आचरण को ध्यान में रखा जाना चाहिए। 

 

उच्चतम न्यायालय ने दोषी मुकेश सिंह की उस याचिका पर सुनवाई से इनकार किया जिसमें उसने 16 दिसंबर 2012 को हुई घटना के दिन दिल्ली में नहीं होने का दावा किया था। उच्च न्यायालय द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद निर्भया मामले के दोषी मुकेश सिंह ने उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए दावा किया कि दिसंबर 2012 में हुए अपराध के समय वह दिल्ली में नहीं था। 

दोषी अक्षय के वकील एपी सिंह ने कहा कि दया याचिका के अस्वीकार होने से कई लोग प्रभावित होंगे। यह अक्षय से जुड़े हर किसी को प्रभावित करेगा। आपने कहा है कि आपने दूसरी दया याचिका दायर की और राष्ट्रपति ने उसे खारिज कर दिया। अब न्यायिक समीक्षा की क्या गुंजाइश है? 

एपी सिंह ने कहा कि दया याचिका खारिज होने से अक्षय से जुड़े सभी लोग प्रभावित होंगे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब याचिका खारिज हो चुकी है तो उसपर न्यायिक समीक्षा का कोई मतलब नहीं है।सुप्रीम कोर्ट में निर्भया के दोषी अक्षय के वकील एपी सिंह ने दलील देते हुए कहा कि जरूरी दस्तावेजों के साथ दया याचिका दोबारा दी है। पहली दया याचिका के साथ दस्तावेज पूरे नहीं थे। सुप्रीम कोर्ट ने क्यूरेटिव पीटिशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि दया याचिका खारिज होने की जानकारी तब आपको दी गई थी।

दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा है कि याचिका खारिज होना मिसकैरिज ऑफ जस्टिस है। उन्होंने कहा कि पहली दया याचिका के साथ पूरे दस्तावेज नहीं थे। सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मुकेश की एक और याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। उसने हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उसके इस दावे को खारिज कर दिया गया था कि क्राइम के समय वह दिल्ली में नहीं था।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपनिर्भया केसदिल्ली क्राइमसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी