लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: गोदाम से 20 टन मीट बरामद, कुत्ते-बिल्ली का मांस होने का शक, होगी फोरेंसिक जांच

By भारती द्विवेदी | Updated: May 3, 2018 17:10 IST

इतनी बड़ी मात्रा में मांस जब्त होने के बाद से मीट के बिजनेस में 50-60 फीसदी गिरावाट आई है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 मई: कोलकाता के डायमंड हार्बर इलाके से लगभग 20 टन मरे हुए जानवरों का मांस जब्त किया गया है। इतनी अधिक मात्रा में जब्त हुए मांस को देखकर ये आशंका जताई जा रही है कि इनका उपयोग होटल में किया जा रहा था। कोलकाता और डायमंड हार्बर पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद नारकेलडांग इलाके के एक कोल्ड स्टोरेज से मांस जब्त किया है। शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस के बाद कई शहरों में छापेमारी कर रही है। साथ ही जब्त हुए मांस को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। 

इस मामले की जांच के लिए सरकार की तरफ से एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी के एक अधिकारी के मुताबिक दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिले में भी छापेमारी की गई है। सिल्लीगुड़ी और हुगली जिले के सेरामपुर में भी में भी मरे हुए जानवर का सड़ा मांस बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने बताया है 'होटलों में छापेमारी कर फ्रिज में रखे मांस को जांच के लिए जब्त किया गया है। साथ ही एक्सपाइर हो चुके दूध के पैकेट को बरामद किया गया।' साथ ही रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को कड़ी चेतावनी दी गई है।

पिछले हफ्ते कोल्ड स्टोरेज से जब्त हुए ये मांस पश्चिम बंगाल के साथ-साथ झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी कथित तौर पर सप्लाई किया जाना था। इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पकड़े गए  आरोपियों में एक शख्स का संबंध राजनीतिक दल से भी है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए