लाइव न्यूज़ :

नशे की हालत में जूता पहने युवक ने किया शिवलिंग का बीयर से अभिषेक, वीडियो वायरल होने पर बजरंग दल ने की सख्त कार्रवाई की मांग

By आजाद खान | Updated: June 25, 2022 08:22 IST

वीडियो वायरल होने के बाद समाजसेवी अरविंद सिंह ने भी इन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला चंडीगढ़ का है।

Open in App
ठळक मुद्देनशे की हालत में एक युवक शिवलिंग पर बीयर डालते हुए दिखाई दे रहे है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है।

चंडीगढ़: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक नशे की हालत में है और उसमें से एक शिवलिंग का बीयर से अभिषेक करते हुए दिखाई दे रहे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चंडीगढ़ का है और ये लड़के वहीं पास के है। वीडियो में इस घटना के दौरान बैकग्राउंड में भोले बाबा का म्यूजिक भी चलते हुए सुनाई दे रहा है। इस घटना को लेकर  बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी पुलिस से शिकायत की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

क्या है पूरा मामला

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नशे में दो लड़के शिवलिंग के पास बीयर पी रहे है और उन में से एक लड़का बीयर से शिवलिंग को अभिषेक करते हुए दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी इंदिरा कॉलोनी का है जिसका नाम नरेश उर्फ कालिया है।

बताया जा रहा है कि इस घटना को उनके ही एक किसी दोस्त ने इसे शूट किया है जिसे बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया था जो अब वायरल हो रहा है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे दो युवक शराब की हालत में नदी के किनारे शिवलिंग के पास बैठे हुए है और उसमें से एक युवक शिवलिंग पर बीयर डाल रहा है। वहीं वहां बैठा दूसरा युवक शराब पी रहा है।

इस वीडियो में वे शिवलिंग का बीयर से अभिषेक करने के बाद नशे की हालत में हंसते हुए दिखाई भी दे रहे है। 

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि इस घटना के दौरान दोनों युवक जूता पहने हुए है और एक युवक जूता पहने ही शिवलिंग पर बीयर अभिषेक कर रहा है। 

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की हो रही है मांग

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो के वायरल होने के बाद बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए आईटी पार्क पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंग दल के लोगों ने यह कहा है कि अगर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो वो इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी करेंगे। बताया जा रहा है कि समाजसेवी अरविंद सिंह ने भी इन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीचंडीगढ़वायरल वीडियोPoliceबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम