लाइव न्यूज़ :

फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल पाने पर 17 साल की लड़की ने की आत्महत्या, दोस्तों के इंग्लिश बोलने से थी बहुत परेशान, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2022 22:53 IST

मामले में बोलते हुए हीरा नगर थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने बताया कि नाबालिग अपनी मां और बहन के कहने पर एयर होस्टेस बनने के लिए कोचिंग ले रही थी। उसकी अंग्रेजी अच्छी नहीं थी, ऐसे में वह इसे लेकर काफी परेशान थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि उसने फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल पाने के कारण अपनी जान ली है। जानकारी के अनुसार, उसे इस बात की चिंता था कि उसके दोस्तों की अंग्रेजी अच्छी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में धाराप्रवाह अंग्रेजी नहीं बोल पाने से परेशान 17 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात न्यू गौरीनगर कॉलोनी में हुई, जब शैल कुमारी नामक नाबालिग लड़की ने शुक्रवार देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 

एयर होस्टेस बनने के लिए सीख रही थी अंग्रेजी

मामले में बोलते हुए हीरा नगर थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने बताया कि पीड़िता की बहन और मां के कहने पर वह एयर होस्टेस बनने की कोचिंग ले रही थी, लेकिन अंग्रेजी में कमजोर होने के कारण वह अंग्रेजी की अलग से ट्यूशन क्लास ले रही थी। 

दोस्तों की अंग्रेजी अच्छी थी, इससे वह भी परेशान

दिलीप पुरी के अनुसार, परिवार ने दावा किया कि उसके दोस्तों की अंग्रेजी अच्छी होने और उसकी अंग्रेजी कमजोर होने की वजह से वह अवसाद में रहने लगी थी। अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

परीक्षा में असफल होने के कारण अभ्यर्थी ने की आत्महत्या 

इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर के गुजैनी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार, युवक अजीत यादव (23) प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होने से अवसाद में था। 

मामले में बोलते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) प्रमोद कुमार ने कहा कि युवक अजीत यादव (23) के पिता शिव प्रताप यादव पनकी थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि युवक के पिता ने इस संबंध में जानकारी पुलिस को दी। 

पिछले 2 साल से कर रहा था मृत अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी

इस पर बोलते हुए डीसीपी ने कहा, "हमें परिवार के सदस्यों द्वारा बताया गया कि अजीत पिछले दो वर्षों से सिविल सेवा परीक्षा दे रहा था, लेकिन वह इसे उत्तीर्ण नहीं कर सका और इससे वह गंभीर अवसाद में था।" 

उन्होंने बताया कि अजीत ने अपने चाचा अजय पाल की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि अजय पाल सेना में कार्यरत हैं और छुट्टी पर घर आए थे। कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshइंदौरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम