लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 16 साल के लड़के ने 58 साल की महिला से किया रेप, फिर दरांती से किया कत्ल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2023 14:19 IST

पुलिस ने कहा कि लड़के ने कथित तौर पर महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर दरांती से वार किया और उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के परिवार ने लड़के पर लगाया था मोबाइल चोरी का आरोपपीटने के बाद महिला के बेहोश होने पर किया रेपइसके बाद सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर दरांती से किया वार

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 16 वर्षीय एक लड़के ने 58 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना 30 जनवरी की रात हनुमना थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी गांव में हुई। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला के मुंह में एक प्लास्टिक की थैली और कपड़ा ठूंस दिया तथा उसे खींचकर इमारत के एक निर्माणाधीन हिस्से में ले गया, जहां वह रहती थी। 

सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर दरांती से किया वार

पुलिस ने कहा कि लड़के ने कथित तौर पर महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर दरांती से वार किया और उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक लाल ने बताया कि एक फरवरी को सूचना मिली थी कि एक निर्माणाधीन इमारत में 58 वर्षीय महिला का शव पड़ा है। 

महिला का पड़ोसी है हत्या का आरोपी

उन्होंने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। मुखबिरों से मिली सूचना और जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले आरोपी लड़के ने वारदात को अंजाम दिया। अधिकारी ने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों ने भी लड़के पर संदेह व्यक्त किया, जो दो साल पहले उनके घर टेलीविजन देखने आया करता था। 

महिला के परिवार ने लड़के पर लगाया था मोबाइल चोरी का आरोप

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के परिवार ने तब आरोपी लड़के पर एक मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण लड़के और परिवार के बीच दुश्मनी हो गई थी। लाल ने कहा कि 30 जनवरी को जब पीड़िता का बेटा और पति बाहर गए हुए थे तो लड़का उसके घर में घुस गया। 

चारपाई पर सो रही थी महिला  

उन्होंने बताया कि आरोपी ने चारपाई पर सो रही महिला के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती करने का प्रयास किया और जब उसने चीखने की कोशिश की, तो आरोपी ने एक पॉलीथिन बैग और कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया। लाल ने बताया कि इसके बाद उसने रस्सी और तार की मदद से महिला के चेहरे पर एक प्लास्टिक की थैली बांध दी और उसे इमारत के एक निर्माणाधीन हिस्से में ले गया। 

पीटने के बाद महिला के बेहोश होने पर किया रेप

अधिकारी ने कहा कि लड़के ने महिला को दरवाजे से बांधकर कथित तौर पर बार-बार पीटा और जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार किया। लाल ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता के सिर, हाथ, गले और छाती पर दरांती से वार किया और उसके निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई। 

पुलिस के सामने जुर्म को कबूला

उन्होंने कहा कि बाद में लड़का महिला के घर में रखे 1,000 रुपये नकद और आभूषण लेकर फरार हो गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हिरासत में लिए जाने के बाद लड़के ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया।’’ उन्होंने कहा कि आरोपी लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया और उसके खिलाफ 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :रेपहत्याMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?