लाइव न्यूज़ :

16 साल की नाबालिग को नशे का इंजेक्शन देकर चार ने किया सामूहिक दुष्कर्म, लड़की चापाकल के पास हाथ धोने गई थी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2021 20:37 IST

बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र का मामला है. सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस इस घटना की जांच में जुटी है.बेहोशी की हालत में घर के ही पास मिली. घात लगाये कुछ दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया.

पटनाः बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग युवती को नशे का इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

इस मामले में पीड़िता के द्वारा चार दरिंदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घटना के बारे में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि लड़की घर से पूरी रात गायब थी. जिसके बाद अगले दिन वह बेहोशी की हालत में घर के ही पास मिली.

उन्होंने बताया कि लड़की चापाकल के पास हाथ धोने के लिए गई थी. इसी दौरान वहां पर घात लगाये कुछ दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया और नशे का इंजेक्शन देकर बेहोशी की हालत में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में होश में आने के बाद उसने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी.

वहीं, पीड़ित परिवार की शिकायत पर झंझारपुर थाने में चार युवकों पर नाबालिग को अगवा करने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए