लाइव न्यूज़ :

यूपी: मुजफ्फरनगर में घर के बाहर से 16 साल की लड़की को अगवा कर किया गैंगरेप, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 22, 2019 10:09 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय एक लड़की को उसके घर के सामने से अगवा कर लिया गया और चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार को हुई और लड़की बाद में बघरा गांव में एक खाली घर से बरामद की गई. लड़की के हाथ बंधे हुए थे और चेहरा कपड़े से ढका हुआ था.

थाना प्रभारी एस. कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि बघरा के पुलिस चौकी के प्रभारी जितेंद्र पंवार को लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया गया है.

वहीं, इससे पहले बदायूं जिले की एक महिला के रिश्तेदारों द्वारा उसका अपहरण कर तेलंगाना के सिकंदराबाद ले जाने, वहां रिश्तेदारों द्वारा उससे गैंगरेप किए जाने और बाद में पुलिस को सूचित करने पर कोई कार्रवाई नहीं होते देख पीडि़ता की ओर से खुदकुशी कर लिए जाने का मामला सामने आया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने प्रथम दृष्टया इसे लापरवाही मानते हुए दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमृतलाल को निलंबित कर दिया था.

पुलिस सूत्रों ने बताया था कि मामला जिले की दातागंज कोतवाली इलाके का है जहां गैंगरेप पीडि़ता ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होते देख मौत को गले लगा लिया. मृतका के पिता रसूल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि महिला के रिश्तेदार आरोपियों ने 15 मई को उसे उस वक्त अगवा कर लिया था जब वह दवा लेने बदायूं गई हुई थी. पीडि़ता को तेलंगाना के सिकंदराबाद में बंधक बनाकर रखा गया और 15 दिनों तक तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया. 

टॅग्स :गैंगरेपमुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला